एसएसपी सहारनपुर आकाश तोमर(आईपीएस) की देखरेख में ASP प्रीति यादव(आईपीएस) ने बेलआउट नाम का एक पुलिस कैफे डिजाइन किया है. यह नाम पुलिस के लिए बहुत परिचित है, लेकिन वास्तव में पुलिस लाइन सहारनपुर में पहले से बनी एक पुरानी पुलिस कैंटीन को एक नए आधुनिक पुलिस कैफे में बदला गया है.
बेलआउट कैफे पुलिस और आमजन दोनों के लिए है. इस कैफे में मिलने वाली चीजों का रेट बाजार के रेट से कम रखा गया है, जिससे पुलिसकर्मियों पर किसी तरह को कोई बोझ न पड़े. इसलिए उनकी आईडी पर कम से कम 250 डाइनिंग ऑर्डर पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी.
परिवार के साथ बिता सकेंगे वक्त
यह पुलिस कैफे पुलिस कर्मियों को समर्पित है, जो दिन-रात काम करते हैं और उनके पास अपने परिवार के साथ मनोरंजन के लिए समय नहीं होता. अब पुलिस लाइन परिसर में बच्चों के पास एक अच्छा कैफे होगा, जो बच्चे पार्टी करना पसंद करते हैं और अक्सर मिलते हैं उनके लिए एक पार्टी हॉल और किटी लॉन की व्यवस्था है. पार्टी हॉल और किटी लॉन को जन्मदिन और सालगिराह आदि पार्टियों के लिए बुक कर सकते हैं.
कैफे में लगभग सभी रंगों का उपयोग
पूरी सजावट को नागरिकों के बीच पुलिस की धारणा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. बेलआउट कैफे में एक दीवार बनाई गयी है, जिसपर पुलिस के बारे में लोगों की भावनाओं को चित्रित किया गया है. यह विचार पुलिस और जनता के बीच पुलिस की छवि को और अधिक बेहतर कर सकता है. सभी रंगों में एक निश्चित ऊर्जा होती है, इसलिए यहां पर लगभग सभी रंगों का उपयोग किया है, ताकि पुलिसकर्मी अपने कठिन कर्तव्यों को पूरा करने के बाद अपने जीवन में कुछ अच्छा समय बिता सकें.
यह एक पूर्ण शाकाहारी कैफे है और हमने की गई है कि प्रकृति को कम से कम नुकसान पहुंचे. यह हमारे प्रदेश के सबसे अनोखे कैफे में से एक है. इस रचनात्मक स्थान को सुसज्जित करने के लिए वेस्ट एंड जंक प्रोडक्ट का भी उपयोग किया है.
ये भी पढ़ें: