Advertisement

साल 2017 से पहले सूबे में सिर्फ डेढ़ एक्सप्रेसवे थे, अब 10 एक्सप्रेसवे हैं- सीएम योगी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने से पहले देश की सबसे बड़ी आबादी वाले प्रदेश में मात्र डेढ़ एक्सप्रेस-वे थे. आज प्रदेश में 10 एक्सप्रेस-वे संचालित हैं. तब हवाई सेवाएं चुनिंदा शहरों तक सिमटी थीं, लेकिन आज 12 घरेलू और 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से प्रदेश की उड़ान नई ऊंचाइयों पर है. तब प्रदेश के एक भी शहर में मेट्रो नहीं चलती थी. वहीं, आज 7 शहरों में मेट्रो जनजीवन को नई गति दे रही है.

CM Yogi Adityanath
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:31 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले 9 सालों में सूबे की स्थिति में बदलाव का जिक्र किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर प्रदेशवासियों को 2017 के बाद सड़क, रेल, मेट्रो व एयर कनेक्टिविटी की अभूतपूर्व बदलाव के बारे में बताया. सीएम योगी ने कहा कि स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल दी है.

2017 से पहले दयनीय थी स्थिति- सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि सड़क, रेल और हवाई संपर्क केवल दूरियां नहीं घटाते, बल्कि ये सुविधा, समय की बचत और समृद्धि की नई संभावनाएं लेकर आते हैं. लेकिन वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में विकास की इन जीवन रेखाओं की स्थिति अत्यंत दयनीय थी.

'प्रदेश की उड़ान' नई ऊंचाइयों पर- सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र से इस तस्वीर को बदला है. भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने से पहले देश की सबसे बड़ी आबादी वाले प्रदेश में मात्र डेढ़ एक्सप्रेस-वे थे. आज प्रदेश में 10 एक्सप्रेस-वे संचालित हैं. तब हवाई सेवाएं चुनिंदा शहरों तक सिमटी थीं, लेकिन आज 12 घरेलू और 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से प्रदेश की उड़ान नई ऊंचाइयों पर है. तब प्रदेश के एक भी शहर में मेट्रो नहीं चलती थी. वहीं, आज 7 शहरों में मेट्रो जनजीवन को नई गति दे रही है.

नागरिकों के जीवन को बदल रही विकास की गति-
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परिवर्तन से किसान की उपज को बड़ा बाजार और उद्यमिता को नए अवसर मिल रहे हैं. युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार तक पहुंच सुगम हो रही है. कामकाजी लोगों का समय बच रहा है. पर्यटन का विस्तार भी हो रहा है, जिससे स्थानीय परिवारों की आजीविका को नई शक्ति मिल रही है. विकास की यह गति आज गांव से कस्बे और कस्बे से शहर तक नागरिकों के जीवन को बदल रही है. हर क्षेत्र को अवसर, हर उद्यम को सामर्थ्य और हर परिवार के जीवन में बढ़ती खुशहाली 'नए भारत' के 'नए उत्तर प्रदेश' की नई पहचान है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement