Advertisement

बच्चों का वैक्सीनेशन हुआ आसान, कार्टून और एनिमेशन की थीम पर बनाया गया ये खास सेंटर

वैक्सीनेशन सेंटर में एंट्री करते ही सबसे पहले एक रजिस्ट्रेशन डेस्क है. डेस्क पर रजिस्ट्रेशन करवा कर एक वेटिंग एरिया बनाया गया है. इस वेटिंग एरिया में करीब 4 से 5 बच्चे अपने वैक्सीन की बारी का इंतजार कर सकेंगे.

कार्टून और एनिमेशन की थीम पर बनाया गया ये खास सेंटर
तेजश्री पुरंदरे
  • नई दिल्ली,
  • 27 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:53 PM IST
  • बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया सेंटर
  • वैक्सीनेशन जोन के लिए बनाया गया अलग रूम
  • सेंटर पर रखी गई हैं किताबें

देशभर में बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. सभी वैक्सीनेशन सेंटर पर बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर तरह-तरह के अरेंजमेंट्स और सुविधाएं की जा रही है. इसी क्रम में दिल्ली के स्टार इमेजिंग एंड पैथ लैब्स के वैक्सीनेशन सेंटर में भी बच्चों के लिए खास तौर पर वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है.

बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया सेंटर
इस वैक्सीनेशन सेंटर की खास बात यह है कि इसे केवल और केवल बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. पूरी तरह से बच्चों के लिए ही डेडिकेटेड रहेगा. इस वैक्सीनेशन सेंटर को एनिमेशन और कार्टून की थीम पर सजाया गया है. 

वैक्सीनेशन जोन के लिए बनाया गया अलग रूम 
वैक्सीनेशन सेंटर में एंट्री करते ही सबसे पहले एक रजिस्ट्रेशन डेस्क है. डेस्क पर रजिस्ट्रेशन करवा कर एक वेटिंग एरिया बनाया गया है. इस वेटिंग एरिया में करीब 4 से 5 बच्चे अपने वैक्सीन की बारी का इंतजार कर सकेंगे. इसके बाद कोविड-19 वैक्सीनेशन जोन का एक अलग रूम बनाया गया है. इस वैक्सीनेशन जोन को तरह-तरह के कार्टून और सुपर हीरो की थीम पर सजाया गया है.

वैक्सीनेशन जोन के लिए बनाया गया अलग रूम 

सेंटर पर रखी गई है किताबें
बच्चों को वैक्सीन का टीका लगेगा इसलिए कमरे में सिरिंज वाली वैक्सीन रखी गई है. वैक्सीनेशन जोन से बाहर निकलते ही एक खास तरह का वेटिंग एरिया बनाया गया है. मीटिंग एरिया में बच्चों के पढ़ाने के लिए किताबें और खेलने के लिए कई तरह के खिलौने भी रखे गए हैं. क्योंकि वैक्सीन 15 से 18 साल के बच्चों के लिए रोल आउट होगी इसलिए वहां पर बच्चों की कोर्स बुक का भी इंतजाम किया गया है, ताकि बच्चों का समय वेटिंग में बर्बाद ना हो.

एक दिन में 120 बच्चे करवा सकते हैं वैक्सीनेशन
इस वैक्सीन सेंटर को इस तरह से इस लिए डिजाइन किया गया है तो क्योंकि बच्चे वैक्सीन लगाते वक्त पैनिक ना करें, और जल्द से जल्द अपनी सुरक्षा का कवच लगा लें. आपको बता दें कि 1 दिन में इस वैक्सीनेशन सेंटर पर करीब 120 बच्चे आकर वैक्सीन लगवा सकते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement