Advertisement

PM मोदी का बड़ा ऐलान, 15 से 18 साल के बच्चों के लिए 3 जनवरी से वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में भी कई लोगों के ओमीक्रॉन से संक्रमित होने का पता चला है. उन्होंने कहा कि आज भारत की वयस्क जनसंख्या में से 61 प्रतिशत से ज्यादा जनसंख्या को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 25 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:29 PM IST
  • ओमीक्रॉन के खतरे के बीच पीएम मोदी का संबोधन
  • पीएम मोदी ने कॉरोना वॉरियर्स का किया धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमीक्रॉन के खतरे के बीच देश को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि देश में 15 से 18 साल के बच्चों के लिए 3 जनवरी 2022 से वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी से लड़ाई का अब तक का अनुभव यही बताता है कि व्यक्तिगत स्तर पर सभी दिशानिर्देशों का पालन, कोरोना से मुकाबले का बहुत बड़ा हथियार है. 

61 प्रतिशत से ज्यादा जनसंख्या को लगी दोनों डोज - पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में भी कई लोगों के ओमीक्रॉन से संक्रमित होने का पता चला है. उन्होंने कहा कि आज भारत की वयस्क जनसंख्या में से 61 प्रतिशत से ज्यादा जनसंख्या को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है. इसी तरह, वयस्क जनसंख्या में से लगभग 90 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की एक डोज लगाई जा चुकी है. 

पीएम मोदी ने कॉरोना वॉरियर्स का किया धन्यवाद 

पीएम मोदी ने कहा कि हम सबका अनुभव है कि जो कॉरोना वॉरियर्स हैं, हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं, इस लड़ाई में देश को सुरक्षित रखने में उनका बहुत बड़ा योगदान है.  वो आज भी कोरोना के मरीजों की सेवा में अपना बहुत समय बिताते हैं. 

इसलिए एहतियात के तौर पर सरकार ने निर्णय लिया है कि हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की Precaution Dose भी प्रारंभ की जाएगी. इसकी शुरुआत 2022 में, 10 जनवरी, सोमवार के दिन से की जाएगी.

ये भी पढ़ें: 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement