वैष्णो देवी की यात्रा फिर शुरू, खराब मौसम के चलते हुई थी स्थगित

दरअसल, पहाड़ों पर मौसम लगातार बिगड़ता जा रहा है. जिसका असर अब पहाड़ों पर मौजूद धार्मिक स्थलों पर भी पड़ रहा है. माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बुधवार को सूचित किया कि था कि खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा आज सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गई थी. लेकिन अब इसे बहाल कर दिया गया है.

वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने स्थगित की यात्रा
gnttv.com
  • कटरा,
  • 06 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 9:43 AM IST
  • 6 जनवरी को फिर शुरू हुई यात्रा
  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में हो सकती है भारी बारिश

वैष्णो देवी की यात्रा हेलीकॉप्टर के माध्यम से गुरुवार सुबह फिर से शुरू कर दी गई है. इसे बुधवार रात खराब मौसम के चलते स्थगित कर दिया गया था. दरअसल, पहाड़ों पर मौसम लगातार बिगड़ता जा रहा है. जिसका असर अब पहाड़ों पर मौजूद धार्मिक स्थलों पर भी पड़ रहा है. माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बुधवार को सूचित किया कि था कि खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा आज सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गई थी. लेकिन अब इसे बहाल कर दिया गया है.

आज सुबह तक स्थगित थी यात्रा

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, कटरा ने बुधवार को बताया कि, "खराब मौसम के कारण, यात्रा 6 जनवरी की सुबह तक स्थगित कर दी गई है. बुधवार को 18,000 भक्तों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की थी." भारतीय मौसम विभाग, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अनुसार, आज भारी वर्षा और हिमपात होगा क्योंकि उस क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ बहुत सक्रिय है.

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में हो सकती है भारी बारिश

एएनआई से बात करते हुए, आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक, आरके जेनामणि ने बताया कि, "जैसा कि पहले भी चेतावनी दी जा चुकी है, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज भारी बारिश और हिमपात होगा क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ बहुत सक्रिय है." उन्होंने आगे कहा कि, "यह 6 जनवरी को फिर से सक्रिय होगा, जिससे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भारी बारिश होगी और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में भी भारी बारिश और बर्फबारी होगी."

Read more!

RECOMMENDED