Advertisement

Uttarakhand Rain: उत्तर भारत में मौसम हुआ मेहरबान, उत्तराखंड में राहत की बारिश, जानिए दिल्ली में कब बरसेगी राहत की फुहार

उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में आज सुबह मौसम ने अचानक करवट ली. राजधानी देहरादून सहित तीर्थनगरी ऋषिकेश, टिहरी, कोटद्वार और पौड़ी में आसमान में बादल छा गए और कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली.

Uttarakhand Rain
gnttv.com
  • ऋषिकेश,
  • 13 जून 2025,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST
  • उत्तराखंड में बादल जमकर बरसे
  • दिल्ली में भी मौसम देगा जल्द राहत का संकेत
  • दिल्ली-NCR में कल से बदलेगा तापमान

उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में आज सुबह मौसम ने अचानक करवट ली. राजधानी देहरादून सहित तीर्थनगरी ऋषिकेश, टिहरी, कोटद्वार और पौड़ी में आसमान में बादल छा गए और कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली.

मौसम ने ली करवट, लोगों को राहत
ऋषिकेश में सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए रहे. हल्की बूंदाबांदी के साथ मौसम में ठंडक घुल गई. बीते दो दिनों से तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोग गर्मी से बेहाल थे, ऐसे में बारिश ने राहत पहुंचाई.

तापमान में गिरावट दर्ज
कोटद्वार और आसपास के क्षेत्रों में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ सुकून मिला.

हल्की से मध्यम बारिश की आशंका
टिहरी जिले के अधिकांश हिस्सों में भी बादल छाए रहे और बारिश की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पौड़ी से भी बारिश की सूचना मिली है. सुबह से ही मौसम खराब हो गया था और थोड़ी देर बाद बारिश शुरू हो गई.

किसानों के लिए आई राहत की खबर
मौसम में आए इस बदलाव से जहां एक ओर गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है, वहीं किसानों के लिए यह बारिश खेतों के लिहाज से भी फायदेमंद साबित हो सकती है.

दिल्ली में कब होगी झमाझम बारिश?
दिल्ली में भीषण गर्मी का दौर जारी है, और राहत के आसार नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 14 जून को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली में हल्की बारिश, गरज और आंधी की संभावना है. हालांकि, भारी बारिश की संभावना कम है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है.

दिल्ली वाले गर्मी से बचाव के लिए करें ये उपाय

हाइड्रेटेड रहें: पानी, नारियल पानी और छाछ जैसे तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं.

हल्का खाना खाएं: फल, दही और सलाद जैसे ठंडे और हल्के आहार का सेवन करें.

आरामदायक कपड़े पहनें: हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े पहनें.

धूप में जाने से बचें: दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर जाने से बचें.

घर के अंदर ठंडक बनाए रखें: ठंडे पानी से स्नान करें और घर में पंखे या एयर कंडीशनर का उपयोग करें.

इनपुट- अंकित शर्मा

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement