Advertisement

Weather Updates: कड़ाके की ठंड से होगी नए साल की शुरुआत, पहाड़ों पर बर्फबारी से बदलेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिकों के मुताबिक, नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड से होगी.

Cold wave in delhi
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 7:47 AM IST
  • बर्फबारी के साथ होगा साल का अंत
  • कड़कड़ाती ठंड से होगा नए साल का आगाज

उत्तरी भारत के सभी राज्य शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप झेल रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि नए साल की शुरुआत भी रिकॉर्ड तोड़ ठंड के साथ होगी. साल के आखिरी दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना है. 

बर्फबारी के साथ होगा साल का अंत
बताया जा रहा है कि हिमालय के ऊपरी इलाकों में 29 और 30 दिसंबर को बर्फबारी हो सकती है. जिस कारण सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ मौसम का मिजाज बदलेगा. और अनुमान है कि आने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस से पंजाब में भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढेगा. 

बुधवार से लेकर शुक्रवार तक उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों के तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के जाते ही फिर से जबरदस्त ठंड पड़ने लगेगी. 

कड़कड़ाती ठंड से होगा नए साल का आगाज
नया साल मैदानी इलाकों के लिए कड़कड़ाती ठंड लेकर आएगा. मौसम विभाग का कहना है कि जनवरी के पहले हफ्ते में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान शून्य से 4 डिग्री के बीच रह सकता है. न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकतम तापमान में भी जनवरी के पहले हफ्ते में रिकॉर्ड गिरावट देखी जा सकेगी. 

नए साल के आते ही ठंड की दस्तक कई सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है क्योंकि हवाओं का रुख उत्तर पश्चिमी दिशा से बर्फीली हवाओं को लेकर आएगा. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement