Today Weather 20 June 2026: IMD का बड़ा अलर्ट, अगले कुछ दिनों में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना समेत कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. कुछ इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है.

Weather Update Today
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:38 AM IST

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है. दक्षिण-पश्चिम मानसून के जल्द प्रभावी होने की संभावना के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना समेत कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. कुछ इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है. वहीं पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में अगले सप्ताह तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, गोवा, केरल, ओडिशा, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, तेलंगाना और अन्य प्रभावित क्षेत्रों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं.

दिल्ली-NCR में मिलेगी गर्मी से राहत
दिल्ली-NCR के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार 20 से 24 जून के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. 20 जून को अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. 21 जून को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा, जबकि 22 जून के बाद बारिश में कुछ कमी आ सकती है.

राजस्थान में आंधी-तूफान के साथ बारिश
राजस्थान में 21 से 24 जून के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और शेखावाटी क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है. जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं लू
उत्तर प्रदेश में मौसम का असर अलग-अलग क्षेत्रों में देखने को मिलेगा. पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना है, जबकि लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, बरेली, हरदोई, गोंडा, अमेठी, प्रयागराज और आसपास के इलाकों में गर्मी और लू का असर बना रह सकता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 जून के आसपास बारिश होने की संभावना जताई गई है.

बिहार में 23 जून से दिखेगा मानसून का असर
बिहार में फिलहाल गर्मी और हीट वेव का प्रभाव जारी है. पटना, गया, भागलपुर, जमुई, गोपालगंज, नालंदा, नवादा और कई अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 23 जून से मानसून का असर दिखना शुरू होगा और 23 से 25 जून के बीच गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.



पहाड़ी राज्यों में भी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ समेत कई इलाकों में 25 जून तक बारिश की संभावना है. कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है. वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और सोलन जिलों में 22 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED