Advertisement

Weather Today 1 july 2026: यूपी से बिहार तक आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भी गर्मी से मिलेगी राहत, जानिए देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast 1 july 2026: मौसम विभाग ने 1 जुलाई 2026 के यूपी और बिहार सहित 23 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम बदलने वाला है. यहां बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. यहां आप जान सकते हैं देशभर में बुधवार को कैसा मौसम रहेगा?

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:12 AM IST

Weather Update: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी के बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है. मौसम विभाग ने 1 जुलाई 2026 को यूपी, बिहार, दिल्ली,राजस्थान, हरियाणा सहित 23 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. कई जगहों पर वज्रपात होने और ओले गिरने की भी संभावना है. पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है. खासकर असम में में लोगों को काफी परेशानी होगी.ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है. 

इन राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी 
मौसम विभाग ने 1 जुलाई को 23 राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है. जिन राज्यों में बारिश होने की संभावना है, उनमें दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक शामिल हैं. 

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट 
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार रात हुई हल्ली बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने 1 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से हवा चल सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी दिल्ली में 3-4 जुलाई को मॉनसून दस्तक दे सकता है. दिल्ली में बुधवार को को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. 

यूपी में कैसा रहेगा जुलाई का पहला दिन 
उत्तर प्रदेश में जुलाई महीने में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने 1 जुलाई को यूपी के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना व्यक्त की है. जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें वाराणसी, प्रयागराज, चंदौली, आगरा, मथुरा, कानपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, बांदा, झांसी,ललितपुर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर, बस्ती, देवरिया, बलिया, सोनभद्र, मऊ और मिर्जापुर शामिल है. बारिश के दौरान इन जिलों में कई जगहों पर 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी 
बिहार में बुधवार को मौसम खराब होने वाला है. मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में 1 जुलाई को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों में बुधवार को बारिश होने की संभावना है, उनमें भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर और अररिया शामिल हैं. इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. 1 जुलाई को पटना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में 1 जुलाई को बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. जिन जिलों में बुधवार को बारिश होने की संभावना है, उनमें रांची, धनबाद, जमशेदपुर, साहेबगंज, पाकुड़, खूंटी, देवघर, पलामू, गुमला, सरायकेला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, पलामू, लातेहार, रामगढ़, गढ़वा और लोहरदगा शामिल हैं. बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. 

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की संभावना व्यक्त की है. जिन जिलों में बुधवार को बारिश की संभावना है, उनमें पुरुलिया, नादिया, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व बर्धमान, उत्तर 24 परगना, दुर्गापुर और झाड़ग्राम शामिल हैं.

राजस्थान-मध्य प्रदेश के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत
राजस्थान और मध्य प्रदेश में बुधवार को आंधी और बारिश की संभावना है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के अनुपपूर, विदिशा, बालाघाट, डिंडोरी, मांडला, खांडवा, होशंगाबाद, खरगोन, छतरपुर और शिवपुरी में बारिश की चेतावनी दी है. इसके अलावा राजस्थान के जयपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक, चित्तौड़गढ़, भिलवाड़ा, प्रतापगढ़, उदयपुर, अजमेर, सीकर और नागौर में आंधी-बारिश की संभावना है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement