Advertisement

Weather Today: यूपी-बिहार... दिल्ली-एनसीआर में खिलेगी चटक धूप... बढ़ेगा तापमान, जानें अन्य जगहों पर आज कैसा रहेगा मौसम?

IMD Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर और यूपी-बिहार में 1 मार्च 2026 को मौसम साफ रहेगा, लेकिन पहाड़ों पर बारिश होने की संभावना है. आइए यहां जानते हैं किस राज्य में कैसा मौसम रहेगा?

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:18 AM IST

उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में गर्मी ने दस्तक दे दी है. दिन में चटक धूप निकल रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर और यूपी-बिहार में 1 मार्च 2026 को मौसम साफ रहेगा, लेकिन तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. IMD ने पहाड़ी राज्यों में होली पर नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की चेतावनी जारी की है. इससे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 4 से 6 मार्च के दौरान बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम रहेगा साफ
IMD के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 1 मार्च से 3 मार्च तक मौसम साफ रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने 1 मार्च को बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है. 4 मार्च को होली के दिन भी मौसम सही रहेगा. इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. 1 मार्च को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

यूपी-बिहार में गर्मी का सितम 
मौसम विभाग के मुताबिक 1 मार्च को उत्तर प्रदेश और बिहार में कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है. इन दोनों राज्यों में रविवार को तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कि बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में यूपी और बिहार में गर्मी और सितम ढाएगी. अभी से कई जगहों पर लोग घरों में पंखा चलाने लगे हैं.

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अभी रहेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अभी ठंड रहेगी. उत्तराखंड में पहाड़ों पर मौसम एक बार फिर बिगड़ने वाला है. 4 मार्च के दिन से पश्चिम विक्षोभ के असर से मौसम एक बार फिर करवट लेगा. बर्फबारी हो सकती है. हालांकि IMD ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी किया है. हिमाचल प्रदेश में 4 से 6 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 

राजस्थान और मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 
आईएमडी के मुताबिक 1 मार्च को राजस्थान और मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है. राजस्थान के बीकानेर और जैसलमेर में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी. राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अहसास बना रहेगा. इस राज्य में अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है. मध्य प्रदेश में भी रविवार को मौसम साफ रहेगा. भोपाल, इंदौर, उज्जैन में धूप निकलेगी, जिससे दिन के तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है.पूर्वी मध्य प्रदेश जबलपुर और शहडोल के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement