Monsoon Update: मॉनसून इन दिनों देश के कई राज्यों में जमकर बरस रहा है. उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 14 अगस्त 2026 के लिए 15 राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर आंधी-तूफान भी चलने की संभावना है. बारिश के दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. कुछ जगहों पर ओले गिरने और वज्रपात होने की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक बारिश पूर्वी राज्यों में कहर बरपा सकती है. पश्चिमी राज्यों जैसे राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा में भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले एक बार मौसम को लेकर जारी अपडेट को जरूर पढ़ लें. मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में ये बदलाव उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बनने के कारण हो रही है.
इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने 14 अगस्त 2026 को देश के 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को जिन राज्यों में आंधी-पानी की संभावना है, उनमें दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और ओडिशा शामिल हैं.
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 14 अगस्त को राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मौसम सुहावना रहेगा. दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे. कई जगहों पर भीषण बारिश के साथ आंधी चलने का अलर्ट है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कई दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रह सकता है. दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
यूपी में आंधी-पानी की चेतावनी
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने 14 अगस्त 2026 को यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में 18 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा. शुक्रवार को यूपी के जिन जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है, उनमें लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा, आगरा, गोरखपुर, गोंडा, संतकबीर नगर, अलीगढ़, झांसी, मुजफ्फरनगर, बहराइच, गोंडा, मिर्जापुर, जौनपुर, सोनभद्र और मऊ शामिल हैं. बारिश के दौरान कई जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
बिहार में बिगड़ेगा मौसम
मौसम विभाग ने बिहार कई जिलों में 14 अगस्त को बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को जिन जिलों में आंधी-पानी की संभावना है, उनमें पटना, आरा, बक्सर, कैमूर, रोहतास, गया, औरंगाबाद, नालंदा, दरभंगा, मुंगरे, पूर्णिया, सहरसा, अररिया, किशनगंज, बेगूसराय, समस्तीपुर, जहानाबाद, शेखपुरा, कटिहार, खगड़िया, सारण, लखीसराय और सुपौल शामिल हैं. बारिश को दौरान कई जगहों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. शुक्रवार को पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
झारखंड में बारिश-तूफान का अलर्ट
झारखंड के कई जिलों में इन दिनों मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 14 अगस्त को भी झारखंड के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को जिन जिलों में आंधी-पानी की संभावना है, उनमें राजधानी रांची, जमशेदपुर, बोकारो, रामगढ़, चतरा, पलामू, गुमला, कूंटी, सरायकेला, दुमका, जामताड़ा और साहेबगंज शामिल हैं. बारिश के दौरान कई जगहों पर 60 Kmph की गति से हवा चलने की संभावना है. रांची में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.