यूपी-बिहार, दिल्ली-एनसीआर सहित देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से थमा मॉनसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है. फिर से मौसम बिगड़ने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 17 जुलाई 2026 को यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित 12 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान कई जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. कुछ जगहों पर ओले गिरने और व्रजपात होने की भी संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 17 जुलाई को 17 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को जिन राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल हैं.
दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में 17 और 18 जुलाई 2026 को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे.मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 17 जुलाई की शाम से लेकर 18 जुलाई के बीच भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. 19 जुलाई को भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. बारिश के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. ।
यूपी के कई जिलों में बारिश की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग ने 17 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी के मुताबिक पूर्वी यूपी के जिलों में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है. पश्चिमी यूपी में बारिश का दौर 18 जुलाई तक जारी रहेगा. उधर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 जुलाई तक बारिश होगी. 17 से 18 जुलाई के बीच वाराणसी, प्रयागराज, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गाजीपुर, चंदौली, देवरिया, बलिया, सोनभद्र, अलीगढ़, गाजियाबाद, कुशीनगर, मथुरा, आगरा, देवरिया, कानपुर और गोरखपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
बिहार में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने 17 जुलाई को बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को जिन जिलों में आंधी-पानी की संभावना है, उनमें पटना, गया, कैमूर, औरंगाबाद, सिवान, भोजपुर, बक्सर, समस्तीपुर, शेखपुरा, लखीसराय, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, अररिया और मुंगेर शामिल हैं. बारिश के दौरान कई जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
झारखंड में मौसम को लेकर क्या है अलर्ट
मौसम विभाग ने 17 जुलाई 2026 को झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को रांची, जमशेदपुर, बोकारो, देवघर, हजारीबाग, धनबाद, सिमडेगा, खूंटी, दुमका और पलामू में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. बारिश के दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है. शुक्रवार को को रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
बंगाल में बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में 17 जुलाई को बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण कोलकाता और आसपास के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल में 17 से लेकर 19 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें कोलकाता, हावड़ा, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, पुरबा बर्धमान, बांकुड़ा, अलीपुर द्वार, दुर्गापुर, मालदा और मुर्शिदाबाद शामिल हैं. कोलकाता में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.