Weather Today, 09 February 2026: आने वाले दिनों में बदलेगा देश में मौसम का मिजाज़, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी.. जानें अपने राज्य का हाल

Weather Today, 09 February 2026: मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है. उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में पाला पड़ने के भी आसार जताए गए हैं.

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:57 AM IST

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर बदल सकता है. कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है, जिससे ठंड दोबारा बढ़ने के आसार हैं. तेज और सर्द हवाएं लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर सकती हैं. आइए जानते हैं कि 9 फरवरी को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम कैसा रह सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है. उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में पाला पड़ने के भी आसार जताए गए हैं. वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी सर्द मौसम को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता रहेगी खराब
राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में 9 फरवरी को धुंध छाए रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. हालांकि दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) करीब 230 तक पहुंच सकता है, जो खराब श्रेणी में आता है.

उत्तर प्रदेश में फिर दिखेगा सर्दी का असर
उत्तर प्रदेश में भले ही फिलहाल ठंड का प्रभाव थोड़ा कम हुआ हो, लेकिन मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तरी भारत में इसका असर देखने को मिल सकता है. इससे कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी संभव है. राज्य में न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस रहने और 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.

बिहार में घना कोहरा, तापमान में उतार-चढ़ाव
बिहार के मौसम में भी बदलाव के संकेत मिले हैं. राज्य के कई इलाकों में घना कोहरा छा सकता है. अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें

Read more!

RECOMMENDED