Weather Today, 14 February 2026: वैलेंटाइन डे पर दिल्ली में मौसम रहेगा साफ, आगामी दिनों में पहाड़ी इलाकों में होगी बर्फबारी

Weather Today, 14 February 2026: मौसम विभाग के अनुसार, 16 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो सकता है, जिसका असर हरियाणा, पंजाब और पहाड़ी राज्यों में देखने को मिलेगा.

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:37 AM IST

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में फरवरी के बीच में ही मार्च जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है. दिन के समय तेज धूप निकल रही है, जबकि शाम को भी ठंड पहले जैसी महसूस नहीं हो रही. हालांकि, सुबह के वक्त हल्की धुंध और मामूली ठंड अब भी बनी हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक, वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को भी मौसम का यही रुख रहने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार, 16 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो सकता है, जिसका असर हरियाणा, पंजाब और पहाड़ी राज्यों में देखने को मिलेगा. इसके चलते 18 और 19 फरवरी को दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है.

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, सर्दी बरकरार
आने वाले एक-दो दिनों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. 14 से 16 फरवरी के बीच हिमालयी क्षेत्रों में छिटपुट बादल छाए रहेंगे और हिमपात जारी रहने से ठंड का असर बना रहेगा. वहीं, देश के दक्षिणी, पूर्वोत्तर और पश्चिमी हिस्सों में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है.

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ने की आशंका
दिल्ली में शनिवार को मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. सुबह के समय हल्की ठंड जरूर महसूस होगी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तेज धूप निकलेगी. बारिश न होने के कारण वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है. नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे गर्मी में इजाफा होगा.

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कोहरा
उत्तराखंड में अगले 24 घंटे तक मौसम बदला हुआ रहेगा. चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी दर्ज की जा रही है. बेमौसम बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, मैदानी जिलों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है.

बिहार में स्थिर मौसम, कोहरे की चेतावनी
बिहार में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं. राज्य के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है, लेकिन कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे की चेतावनी दी गई है. पटना, सारण, भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, गया, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा और भागलपुर में कोहरा छा सकता है. राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें

Read more!

RECOMMENDED