Advertisement

छतरी तैयार कर लें...! देशभर में मौसम का बदला मिजाज, कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यहां जानें पूरी जानकारी

Weather Today: देशभर में इन दिनों मौसम अजीब करवट ले रहा है. कहीं तेज गर्मी लोगों को झुलसा रही है तो कहीं अचानक बारिश और आंधी ने राहत के साथ परेशानी भी बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 29 अप्रैल तक कई राज्यों में मौसम और भी सख्त हो सकता है. तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. 

Today Weather of 27 April 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:58 AM IST

Weather Update Today: देशभर में इन दिनों मौसम अजीब करवट ले रहा है. कहीं तेज गर्मी लोगों को झुलसा रही है तो कहीं अचानक बारिश और आंधी ने राहत के साथ परेशानी भी बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 29 अप्रैल तक कई राज्यों में मौसम और भी सख्त हो सकता है. तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. 

दिल्ली-NCR में गर्मी के बीच राहत के संकेत
दिल्ली-NCR में गर्मी अपने चरम की ओर बढ़ रही है. 28 अप्रैल को तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. हालांकि 28 से 30 अप्रैल के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ तापमान में गिरावट आएगी. 30 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहेंगे, जबकि 1 और 2 मई को मौसम साफ रहने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में तेज आंधी और बारिश का खतरा
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है. 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. लखनऊ सहित कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा, लेकिन मौसम अचानक बदल सकता है.

बिहार और उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी
बिहार के 13 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. देहरादून में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा.

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भयंकर गर्मी  
राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की बारिश और धूल भरी आंधी के आसार हैं. मध्य प्रदेश में भी तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी लोगों को परेशान कर रही है.

दक्षिण भारत में बारिश देगी दस्तक
तमिलनाडु और केरल में मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है. तमिलनाडु के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना है. केरल में फिलहाल गर्मी और उमस बनी हुई है, लेकिन जल्द ही बारिश राहत दे सकती है.

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है. तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

पूर्वोत्तर और अन्य राज्यों का हाल
पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी है. असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश हो सकती है. वहीं ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अभी भी लू का असर बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement