Advertisement

Weather Alert: रहें सतर्क! आज 13 राज्यों में है आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update: मौसम का मिजाज देश के कई राज्यों में आज बदला-बदला रहेगा. मौसम विभाग ने 1 नवंबर 2026 को 13 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना है. बारिश के दौरान कई जगहों पर हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. यहां आप जान सकते हैं रविवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा.

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:39 AM IST

देशभर में साल 2026 के 11वें महीने नवंबर की शुरुआत मौसम में बदलाव के साथ हो रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में सक्रिय मौसमी सिस्टम के प्रभाव से दक्षिण और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. उत्तर भारत के कुछ राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 1 नवंबर 2026 को 13 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना है. बारिश के दौरान कई जगहों पर हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. यहां आप जान सकते हैं रविवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा.

इन राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने 1 नवंबर 2026 को 13 राज्यों में आंधी और पानी की संभावना व्यक्त की है. जिन राज्यों में रविवार को आंधी और बारिश की चेतावनी है, उनमें यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार शामिल है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है. 

1 से 5 नवंबर तक कहां-कहां होगी बारिश
1 नवंबर: उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार में बारिश की संभावना है. कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चल सकती हैं।

2 नवंबर: तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 

3 नवंबर: तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में बारिश का दौर जारी रहेगा. 

4 नवंबर: मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक, ओडिशा और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है.

5 नवंबर: तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, ओडिशा, बिहार और झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.

आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
राजधानी दिल्ली में 1 नवंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सुबह उत्तर-पश्चिम दिशा से हवाएं चलने और दोपहर में इनकी रफ्तार बढ़ने की संभावना है. फिलहाल 1 नवंबर को बारिश का कोई विशेष अनुमान नहीं है. पिछले दिनों हुई हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट से सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है.

उत्तर प्रदेश में मौसम का दिखेगा अलग-अलग रंग 
उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर को मौसम का मिजाज अलग-अलग इलाकों में अलग रह सकता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की या छिटपुट बारिश होने की संभावना है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में भारी बारिश या तेज आंधी का कोई विशेष अलर्ट नहीं है. नवंबर की शुरुआत के साथ सुबह और रात में ठंड का असर बढ़ सकता है.

बिहार में हो सकती है हल्की बारिश
बिहार में 1 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 1 से 5 नवंबर के बीच भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. हालांकि रविवार के लिए भारी बारिश का विशेष अलर्ट नहीं है. 

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
मध्य प्रदेश में 1 से 4 नवंबर के बीच पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. वहीं, छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है. 2 नवंबर को राज्य में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. हवा के झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है.

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में 1 और 2 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में भी 2 नवंबर तक हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. हालांकि, इन दोनों राज्यों के लिए इस अवधि में भारी बारिश का कोई विशेष अलर्ट नहीं बताया गया है. पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखनी चाहिए.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement