Advertisement

Weather Update 18 July 2026: यूपी-बिहार सहित 15 राज्यों में आज आंधी के साथ होगी मूसलाधार बारिश, दिल्ली-एनसीआर वालों को भी उमस भरी गर्मी से राहत, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam 18 July 2026: उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है. मौसम विभाग के मुताबिक 18 जुलाई 2026 को यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली-एनसीआर सहित 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. बारिश के दौरान कई जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. यहां आप जान सकते हैं कि शनिवार को आपके यहां कैसा मौसम रहेगा? 

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:11 AM IST

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 18 जुलाई 2026 को देश के अधिकांश राज्यों में मॉनसून का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली-एनसीआर सहित 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. बारिश के दौरान कई जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. कुछ राज्यों में वज्रपात और ओलावृष्टि की भी चेतावनी है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है. जिन राज्यों में बारिश होगी, वहां के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग के मुताबिक यूपी, उत्तरी हरियाणा और उसके आस-पास के क्षेत्रों में चक्रवातीय संचरण बना हुआ है. उधर, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे भारी से अति बारिश होने की संभावना है.

18 जुलाई को इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने 18 जुलाई 2026 को 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. शनिवार को जिन राज्यों में बारिश होने की संभावना है, उनमें यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना शामिल हैं. 

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 18 जुलाई और 19 जुलाई को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान कई जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. आंधी और बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी. दिल्ली-एनसीआर के आसमान में शनिवार सुबह से ही बादलों ने अपना डेरा जमा लिया है. दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट 
भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 18 जुलाई को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने आंधी-पानी के दौरान लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है. शनिवार को यूपी के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फर नगर, सहारनपुर, बरेली, बिजनौर, आगरा, मथुरा, आजमगढ़, सीतापुर, अयोध्या, बहराइच, मोरादाबाद, पीलीभीत, अमेठी, सोनभद्र, देवरिया, बलिया, कुशीनगर, बलिया, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और गोरखपुर शामिल हैं. बारिश को दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी. लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

बिहार में आज और कल आंधी-पानी की चेतावनी 
मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में 18 जुलाई और 19 जुलाई को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. बिहार के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें पटना, गया, कैमूर, भोजपुर, रोहतास, बक्सर, औरंगाबाद, जहानाबाद, गोपालगंज, वैशाली, सिवान, सारण, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, अररिया, किशनगंज और लखीसराय शामिल हैं. बारिश के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. शनिवार को पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

झारखंड में बारिश-तूफान की चेतावनी 
मौसम विभाग ने 18 जुलाई को झारखंड के कई जिलों में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है. शनिवार को झारखंड के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, दुमका, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, पलामू, रामगढ़, गुमला और साहेबगंज शामिल हैं. बारिश के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. रांची में शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 18 और 19 जुलाई को मूसलाधार बारिश और आंधी की संभावना है. उत्तराखंड के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें देहरादून, नैनीताल, चमोली, चपावत, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार और ऋषिकेश शामिल हैं. बारिश के दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. हिमाचल प्रदेश के जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उनमें मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, सोलन, बिलासपुर और हमीरपुर शामिल हैं. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा, अनंतनाग, बडगाम, गांदरबल, रामबन, किश्तवाड़, उधमपुर, बांदीपोरा, बारामूला, डोडा, कुपवाड़ा और शोपियां में भारी बारिश और आंधी की संभावना है. 

पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत में 18 जुलाई को बारिश होने की संभावना है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश होगी. कुछ जगहों पर भारी वर्षा की संभावना है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement