Advertisement

Weather Update Today: सावधान! आज 23 राज्यों में आंधी-तूफान संग होगी बारिश, बिहार-यूपी से लेकर दिल्ली तक बिगड़ेगा मौसम, यहां पढ़ें IMD का वेदर अपडेट

Weather Update 18 October 2026: मौसम एक बार फिर खराब होने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक 18 अक्टूबर को देश के 23 राज्यों में आंधी-तूफान संग बारिश होने की संभावना है. बारिश के दौरान कई जगहों पर हवा की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. यहां आप जान सकते हैं रविवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा?

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:59 AM IST

मॉनसून की विदाई के बाद भी देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक 18 अक्टूबर, दिन रविवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत देश के 23 राज्यों में बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. कई राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है.

पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना से ठंड बढ़ सकती है. खराब मौसम के कारण किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है. मौसम में बदलाव के चलते कुछ इलाकों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. मौसम में इस बदलाव के पीछे बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित आसपास के इलाकों में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण जैसे मौसमी कारक बताए गए हैं. ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देने की सलाह मौसम विभाग की तरफ से दी गई है. 

आज इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 18 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, असम, त्रिपुरा और नागालैंड समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है. उत्तर भारत और पूर्वी भारत के कई जिलों में बिजली गिरने और वज्रपात का खतरा बना रह सकता है. कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की भी संभावना है.

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में 18 अक्टूबर 2026 को बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.

उत्तर प्रदेश में कई जिलों में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में कई जिलों में रविवार को बारिश का अलर्ट है. यूपी के मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, रामपुर, अलीगढ़, अमरोहा, आगरा, मथुरा, हापुड़, लखीमपुर खीरी, हाथरस, सहारनपुर, इटावा, झांसी, हरदोई, उन्नाव, ललितपुर, देवरिया, हमीरपुर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, अयोध्या, प्रयागराज, मैनपुरी और गोरखपुर समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट है. राजधानी लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. बारिश और तेज हवाओं के कारण कुछ इलाकों में तापमान में गिरावट आ सकती है.

बिहार में तेज हवा के साथ भारी बारिश की आशंका
मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों रविवार को तेज हवा के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है. बिहार की राजधानी पटना, सिवान, सारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर और बेगूसराय में बारिश और आंधी की चेतावनी है. इन इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

झारखंड में आज और कल बिगड़ सकता है मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में 18 और 19 अक्टूबर को मौसम बिगड़ सकता है.  झारखंड के राजधानी रांची, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, जमशेदपुर, चतरा, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम, दुमका, पलामू, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, लातेहार और सिमडेगा समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की आशंका है. इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. रांची में रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना
उत्तराखंड के ऋषिकेश, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, बागेश्वर और चमोली में रविवार को बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना से ठंड बढ़ सकती है. देहरादून में अधिकतम तापमान रविवार को करीब 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

हिमाचल प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. हिमाचल प्रदेश के ऊना, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, सोलन और किन्नौर में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से आवागमन प्रभावित होने की आशंका भी बनी रह सकती है. मनाली में रविवार को अधिकतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

जम्मू-कश्मीर में बारिश और तेज आंधी की संभावना
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, जम्मू, पुंछ, किश्तवाड़, बारामूला, गांदरबल, उधमपुर, रामबन, शोपियां और बांदीपोरा समेत कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट बताया गया है. कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. श्रीनगर में रविवार को अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

पश्चिम बंगाल में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, जलपाईगुड़ी, बांकुड़ा, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, दार्जिलिंग, कूचबिहार, दुर्गापुर और बीरभूम में रविवार को तेज बारिश और आंधी की आशंका है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. कोलकाता में रविवार अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. 

पंजाब में बारिश और तेज हवाओं से बढ़ेगी परेशानी
पंजाब के होशियारपुर, कपूरथला, चंडीगढ़, संगरूर, लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा, फरीदकोट और बरनाला में बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है. इस दौरान हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. किसानों को खेतों में खड़ी फसलों और खुले में रखी उपज की सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है.

राजस्थान में कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश के आसार
राजस्थान के बारां, चूरू, सवाई माधोपुर, कोटा, जयपुर, उदयपुर, दौसा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, भरतपुर, जैसलमेर, अलवर और जालौर में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. जयपुर में रविवार को अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

मध्य प्रदेश में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश के दमोह, विदिशा, कटनी, नर्मदापुरम, बालाघाट, बैतूल, मंडला, भोपाल, खंडवा, नरसिंहपुर, देवास, हरदा और सागर में बारिश और तेज आंधी की चेतावनी दी गई है. हवा की रफ्तार 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. भोपाल में रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

छत्तीसगढ़ में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के बीजापुर, नारायणपुर, सूरजपुर, बिलासपुर, रायपुर, धमतरी, जांजगीर, कोरबा और महासमुंद में भारी बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. इस दौरान हवा की रफ्तार 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

ओडिशा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का खतरा
ओडिशा के जाजपुर, गंजाम, गजपति, बलांगीर, नुआपाड़ा, भुवनेश्वर, सुंदरगढ़, भद्रक, कटक, बालासोर, मयूरभंज, पुरी और कंधमाल में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement