Advertisement

Weather Update 27 August: आंधी-तूफान और बारिश... 27 अगस्त को 26 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल... जानें दिल्ली, यूपी-बिहार से लेकर बंगाल तक कैसा रहेगा मौसम?

देश मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है. कई राज्यों में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 27 अगस्त को दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड से लेकर पश्चिम बंगाल तक 26 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. यहां आप जान सकते हैं गुरुवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा?

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:03 AM IST

देश के कई राज्यों में मॉनसून का असर लगातार बना हुआ है. इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 27 अगस्त 2026 को लेकर कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के 26 राज्यों में गुरुवार को मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है. कुछ इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. तेज बारिश और हवाओं से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है. तेज बारिश, आंधी, बिजली और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. बारिश के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें. पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोग सड़क और मौसम की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही सफर करें. किसानों को भी तेज हवा और बारिश की संभावना को देखते हुए फसलों की सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने की सलाह दी जाती है.

इन 26 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 27 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम और सिक्किम में बारिश और आंधी की संभावना है. इस दौरान कई राज्यों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

बंगाल की खाड़ी से बदल रहा मौसम का मिजाज
पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके अगले 24 घंटे में झारखंड की ओर से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है. इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है.

दिल्ली में 27 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में 27 अगस्त को भारी बारिश के साथ आंधी की संभावना जताई गई है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. राजधानी दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

यूपी के इन जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है. 27 अगस्त को भी भारी बारिश का अलर्ट है. उत्तर प्रदेश में मेरठ, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, कानपुर, एटा, फर्रुखाबाद, औरैया, रायबरेली, सोनभद्र, प्रयागराज, चंदौली, हमीरपुर, मैनपुरी, इटावा, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, चित्रकूट, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, झांसी, बिजनौर, ललितपुर, गोरखपुर, आजमगढ़ और शामली में बारिश और आंधी का अलर्ट है. लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 29  डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान
बिहार में 27 अगस्त को मौसम का मिजाज बिगड़ेगा. बिहार के रोहतास, कैमूर, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, पटना, गया, सिवान, गोपालगंज, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, खगड़िया और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. कई इलाकों में 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. पटना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

झारखंड में आंधी-पानी का अलर्ट 
झारखंड में 27 और 28 अगस्त को मौसम खराब रहने की संभावना है. कई जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट है. रांची, देवघर, जमशेदपुर, सिमडेगा, दुमका, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, खूंटी, रामगढ़, चतरा और पलामू में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. इस दौरान करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. रांची में गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

उत्तराखंड और हिमाचल में बढ़ा लैंडस्लाइड का खतरा
उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल में 27 अगस्त को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है. यहां करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. देहरादून में तापमान 28 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, चंबा, किन्नौर, ऊना, हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर और सोलन में भी बारिश और आंधी का अलर्ट है. यहां 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मनाली में अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

जम्मू-कश्मीर मौसम बिगड़ने के आसार
जम्मू-कश्मीर के जम्मू, किश्तवाड़, पुंछ, कुपवाड़ा, मीरपुर, अनंतनाग, रियासी, गांदरबल, उधमपुर, रामबन और बांदीपोरा में 27 अगस्त को भारी बारिश और आंधी की संभावना है. बारिश को दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. श्रीनगर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

पश्चिम बंगाल में आंधी-पानी का अलर्ट 
मौसम विभाग ने 27 अगस्त 2026 को पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. गुरुवार को कोलकाता, हावड़ा, अलीपुरद्वार, मालदा, दुर्गापुर, दार्जिलिंग, पूर्व बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर, कूचबिहार, बांकुड़ा, कालिम्पोंग और जलपाईगुड़ी में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है. यहां 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कोलकाता में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

पंजाब और राजस्थान में भी बारिश के साथ तेज हवा
पंजाब में 27 और 28 अगस्त को अमृतसर, बठिंडा, चंडीगढ़, लुधियाना, फरीदकोट, फिरोजपुर, होशियारपुर, कपूरथला, संगरूर, जालंधर और मोगा में भारी बारिश और आंधी की संभावना है. इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. राजस्थान में बीकानेर, कोटा, जयपुर, चूरू, अजमेर, उदयपुर, झालावाड़, भरतपुर, जैसलमेर, जालौर, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़, पाली और राजसमंद में बारिश और आंधी का अलर्ट है. हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर रहेगा जारी 
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. 27 अगस्त को मध्य प्रदेश के मंडला, होशंगाबाद, सिवनी, खरगोन, सीधी, ग्वालियर, अशोकनगर, उज्जैन, आगर मालवा, मंदसौर, रतलाम, नरसिंहपुर, भोपाल, इंदौर, दतिया और शिवपुरी में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी है. कई जगहों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. भोपाल में गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement