Advertisement

Weather Update 29 August 2026: आज तेज आंधी के साथ 21 राज्यों में होगी प्रचंड बारिश, जानें दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam 29 August 2026: साल 2026 का अगस्त महीना समाप्त होने वाला है लेकिन मॉनसून अभी विदा होने के मूड में नहीं है. कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 29 अगस्त को यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित 21 राज्यों में प्रचंड बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. यहां आप जान सकते हैं शनिवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा?

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:41 AM IST

Monsoon Update: देश में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव है. कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं. हर दिन हो रही बारिश से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अभी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग ने 29 अगस्त को यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित 21 राज्यों में प्रचंड बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. 

बारिश के दौरान कई जगहों पर 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. आंधी-पानी के दौरान ओले गिरने और वज्रपात होने की भी संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी यूपी और आसपास बना निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे में कमजोर पड़ सकता है, लेकिन इसके प्रभाव से कई इलाकों में बारिश जारी रह सकती है. उधर, दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी के उत्तर में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब भी सक्रिय है. इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा के आसपास एक नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है. यही सिस्टम आने वाले दिनों में पूर्वी भारत में बारिश को और बढ़ा सकता है.

29 अगस्त को इन 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग ने 29 अगस्त को 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. शनिवार को जिन राज्यों में आंधी-पानी की संभावना है, उनमें यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम और मेघालय शामिल हैं. बारिश के दौरान कई राज्यों में 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है.

क्या दिल्ली-एनसीआर में होगी बारिश 
दिल्ली-एनसीआर में 29 अगस्त को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 29 अगस्त को बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.फिलहाल दिल्ली के लोगों के लिए राहत की बात यह है कि शनिवार को भारी बारिश जैसी स्थिति का पूर्वानुमान नहीं है.

यूपी में झमाझम बारिश 
उत्तर प्रदेश में मॉनसून अगले कुछ दिनों तक सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग ने 29 अगस्त को राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है. जिन जिलों में शनिवार को बारिश होने की संभावना है, उनमें कानपुर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, फिरोजाबाद, मोरादाबाद, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, एटा, गोंडा, सोनभद्र, महाराजगंज, बलिया, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, गोरखपुर, देवरिया, जौनपुर, बांदा और झांसी शामिल हैं. लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी यूपी में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक भारी बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है. 1 से 3 सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगह बारिश होने की संभावना है.

बिहार में कैसा रहेगा मौसम 
बिहार में 29 अगस्त 2026 को मॉनसून एक्टिव रहने वाला है. IMD ने शनिवार को कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. 29 अगस्त को जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें पटना, गया, आरा, कैमूर, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, जहानाबाद, सिवान, सारण, गोपालगंज, बांका, नवादा, नालंदा, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पू्र्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, बेगूसराय और खगड़िया शामिल हैं. बारिश के दौरान गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

झारखंड में बारिश-आंधी का अलर्ट 
मौसम विभाग ने 29 अगस्त को झारखंड के कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. शनिवार को जिन जिलों में आंधी-पानी की संभावना है, उनमें रांची, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, गिरिडीह, रामगढ़, सिमडेगा, खूंटी, लोहरदगा और हजारीबाग शामिल हैं. शनिवार को राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement