Advertisement

Weather Update 30 August 2026: यूपी-बिहार से लेकर केरल-तमिलनाडु तक... 30 अगस्त को 26 राज्यों में होगी भारी बारिश... जानें अपने यहां का मौसम

Aaj Ka Mausam 30 August 2026: देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं. मौसम विभाग ने 30 अगस्त को यूपी-बिहार सहित 26 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. यहां आप जान सकते हैं रविवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा?

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:00 AM IST

Weather News Today: साल 2026 का आठवां महीना अगस्त समाप्त होने वाला है लेकिन मॉनसून अभी विदा होने वाला नहीं है. देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 30 अगस्त 2026 को देश के 26 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान कई राज्यों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. कई जगहों पर ओले गिरने और वज्रपात होने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. 

आज इन 26 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट  
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 30 अगस्त को देश के 26 राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है. रविवार को जिन राज्यों में आंधी और पानी की संभावना है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना शामिल है. 

आज दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग के मुताबाकि 30 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

यूपी में आंधी-पानी की चेतावनी 
यूपी में पिछले कई दिनों से मॉनसून एक्टिव है. इससे मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक 30 अगस्त को भी यूपी के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है. रविवार को उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में आंधी-पानी की संभावना है, उनमें प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, गाजीपुर, देवरिया, मथुरा, आगरा, गाजियाबाद, मेरठ, कुशीनगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, महोबा, रायबरेली, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, बांदा, फतेहपुर, शामली, बदायूं, इटावा और बस्ती शामिल है. लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

बिहार में बारिश-तूफान का अलर्ट 
बिहार को लोगों को अभी बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है. मौसम विभाग ने 30 अगस्त को बिहार के कई जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है. रविवार को बिहार के जिन जिलों में आंधी और पानी की संभावना है, उनमें पटना, गया, आरा, बक्सर, कैमूर, भोजपुर, सिवान, जहानाबाद, गोपालगंज, गोपालगंज, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय और खगड़िया शामिल हैं. बारिश के दौरान कई जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. पटना में सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 

झारखंड में आज और कल होगी बारिश 
मौसम विभाग ने झारखंड में 30 और 31 अगस्त को तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों में बारिश और आंधी आने की संभावना है, उनमें राजधानी रांची, जमशेदपुर, देवघर, सिमडेगा, दुमका, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, रामगढ़, खूंटी, पलामू और चतरा शामिल हैं. बारिश के दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. रांची में रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

पश्चिम बंगाल में बारिश-आंधी की चेतावनी 
पश्चिम बंगाल के लोग पिछले कई दिनों से हो रही मॉनसूनी बारिश के कारण परेशान हैं. मौसम विभाग ने 30 अगस्त को भी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी किया है. जिन जिलों में रविवार को आंधी और बारिश की संभावना है, उनमें कोलकता, मालदा, बांकुड़ा, बीरभूम, नादिया, मुर्शिदाबाद, कालिम्पोंग, दुर्गापुर, हावड़ा, जलपाईगुड़ी और दुर्गापुर शामिल हैं. बारिश के दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. रविवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement