Advertisement

Weather Update 30 June 2026: अगले 10 से15 घंटे बेहद भारी! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट

मॉनसून अब तेजी से उत्तर भारत के हर राज्यों की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने अगले 15 घंटे के लिए कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली समेत कई राज्यों में जल्द मौसम बदलने वाला है, जबकि महाराष्ट्र, राजस्थान और हिमाचल के राज्यों में अगले कुछ दिन भारी बारिश का आसार रहने वाला है.

Weather update 30 june 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:33 AM IST

भीषण गर्मी और उमस के बीच एक बड़ी राहत की खबर मिलता दिखाई दे रही है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून देश के हर हिस्से के साथ उत्तरी राज्यों में तेजी से आगे बढ़ रहा है. अगले दो दिनों में इसकी उत्तरी सीमा सूरत (गुजरात), इंदौर और मंडला (मध्य प्रदेश), डाल्टनगंज (झारखंड) और मोतिहारी (बिहार) तक पहुंच रही है. उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं. इसी के साथ अगले 15 घंटे के भीतर कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. कई इलाकों में हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

दिल्ली-NCR: मानसून की दस्तक अब ज्यादा दूर नहीं
दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है, लेकिन अब मौसम बदलने की उम्मीद है. 30 जून को थोड़ी बहुत बूंदाबांदी, धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 से 6 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो सकता है, जबकि दिल्ली में अगले 2 से 3 दिनों के भीतर मानसून की दस्तक की संभावना है.

बिहार: 70 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं
बिहार की राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पटना, नवादा, गया, औरंगाबाद, सिवान, भोजपुर, शेखपुरा, लखीसराय, बक्सर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

राजस्थान: 5 जुलाई तक बारिश का दौर
राजस्थान में इस सप्ताह मौसम लगातार बदलता रहेगा. कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है. वहीं जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. 3 से 5 जुलाई के बीच पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है.

महाराष्ट्र: कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश
मध्य महाराष्ट्र में 30 जून से 5 जुलाई तक रुक-रुककर बारिश जारी रहने का अनुमान है. 2 और 3 जुलाई को कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र तट के पास पूर्व-मध्य अरब सागर में सक्रिय ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के कारण राज्य में लगातार नमी बनी हुई है, जिससे बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है. घर से निकलने से पहले सतर्कता बरते, क्योंकि जलजमाव की स्थिति बन सकती है. 

उत्तर प्रदेश: कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में आज लखनऊ का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, गोंडा, सुल्तानपुर, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, महोबा, एटा, मैनपुरी, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तराखंड: अगले दो दिनों में मॉनसून की एंट्री के आसार
उत्तराखंड में अगले दो दिनों के भीतर मॉनसून पहुंच सकता है. राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. अगले 3 से 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है.

हिमाचल प्रदेश: 4 जुलाई तक बारिश का दौर
हिमाचल प्रदेश में 2 और 3 जुलाई को कई जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. कांगड़ा और मंडी में 2 और 3 जुलाई को, जबकि कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर में 3 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

मध्य प्रदेश: कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी
भोपाल में आज अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं राजगढ़, शाजापुर, देवास, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, विदिशा, बालाघाट, सिवनी, खांडवा, होशंगाबाद, शिवपुरी और छतरपुर में भारी बारिश के साथ 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है.
 

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement