Advertisement

Weather Update 31 July 2026: आज 19 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी, जानें दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam 31 July: देशभर में मॉनसून की तेज बारिश जारी है. मौसम विभाग ने 31 जुलाई को यूपी-बिहार सहित 19 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान कई जगहों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. घर से निकलने से पहले यहां पढ़ें शुक्रवार को आपके यहां कैसा मौसम रहेगा?

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:21 AM IST

देश में कहीं मॉनसून की तेज बारिश हो रही है तो कहीं कम बरसात से लोग परेशान हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 31 जुलाई 2026 को यूपी-बिहार सहित 19 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान कई जगहों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. कई जगहों पर वज्रपात और ओले गिरने की भी संभावना है. 

कहां है अभी मॉनसून
मौसम विभाग के मुताबिक अभी देश के ऊपर दो सिस्टम मौजूद है. बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ होते हुए आगे बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने बताया कि मॉनसून अभी उत्तर भारत की तरफ है. ऐसे में आने वाले चार से पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में सामान्य से ज्यादा और पूर्वी भारत में भारी बारिश होने की संभावना है. 

31 जुलाई को इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 31 जुलाई 2026 को 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को जिन राज्यों में आंधी-पानी की संभावना है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम शामिल हैं.

कहां है शुक्रवार को बारिश का रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट
1. मौसम विभाग ने पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.
2. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, ओडिशा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, नगालैंड, ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है.
3. उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कोंकण-गोवा, केरल, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर में बारिश का यलो अलर्ट है.

आज कहां और कितना रहेगा तापमान
दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मुंबई में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. चेन्नई में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. कोलकाता में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस  और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है. दिल्ली-NCR में शुक्रवार को बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है. दिल्ली-एनसीआर में 1 अगस्त को भी बारिश की संभावना है. 2 अगस्त 3 और 4 अगस्त को भी मौसम लगभग समान रहेगा.

उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश (यूपी) के लिए 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक के मौसम का अपडेट दिया है. मौसम विभाग ने इस दौरान राज्य के अंदर मॉनसून के फिर सक्रिय होने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को लखनऊ, वाराणसी, भदोही, देवरिया, कानपुर, कौशांबी, जौनपुर, कुशीनगर, रायबरेली, संत कबीर नगर और सीतापुर में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. यूपी के कई जिलों में 1 और 2 अगस्त को भी बारिश होने की संभावना है. 

बिहार में आंधी-पानी की चेतावनी 
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में अभी मॉनसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा. 31 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक बिहार के कई जिलों में मसूलाधार बारिश होने की संभावना है. IMD के मुताबिक पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और उत्तर बिहार के जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. राजधानी पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement