Weather Update 5 July 2026: 20 राज्यों के लोग रहें सतर्क! आज मूसलाधार बारिश, तेज आंधी और ओले गिरने का है अलर्ट, जानें यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक कैसा रहेगा मौसम?

AAJ Ka Mausam 5 July 2026: मॉनसून उत्तर भारत के राज्यों में धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है. कई जगहों पर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 5 जुलाई 2026 को 20 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर ओले गिरने और वज्रपात होने की संभावना है. यहां आप जान सकते हैं रविवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा?

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:00 AM IST

Monsoon Alert: दक्षिण भारत में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. अब यह धीरे-धीरे उत्तर भारत के राज्यों को अपनी चपेट में ले रहा है. बारिश से कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 5 जुलाई दिन रविवार को यूपी, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र सहित 20 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. कई  जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. बारिश और आंधी के दौरान कई जगहों पर ओले गिरने और वज्रपात होने की संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है.

5 जुलाई को इन 20 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट 
यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली,मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, केरल, मिजोरम और त्रिपुरा में 20 जुलाई को आंधी और बारिश की संभावना है.

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में 5 से 9 जुलाई तक मौसम सुहाना बना रह सकता है. दरअसल, मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 5 से 9 जुलाई तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. 6 जुलाई को भी गरज-चमक के साथ दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा. 

यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग ने यूपी में 5 से 9 जुलाई तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान कई जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. यूपी के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें वाराणसी, प्रयागराज, चंदौली, कौशांबी, फतेहपुर, चित्रकूट, झांसी, जालौन, बादा, हमीरपुर, महोबा, ललिलतपुर, औरैया, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, सोनभद्र, मिर्जापुर, जौनरपुर, गाजीपुर शामिल हैं. इन जिलों में 9 जुलाई 2026 तक भारी बारिश हो सकती है.

बिहार में आंधी-पानी की चेतावनी 
मौसम विभाग ने 5 जुलाई दिन रविवार को बिहार के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना व्यक्त की है. बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग ने जिन जिलों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है, उनमें  मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी,  पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण शामिल हैं. 

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 5 जुलाई को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. रविवार को नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, चंपावत, रुद्रप्रयाग और  चमोली शामिल हैं. इस दौरान 40 से लेकर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 

राजस्थान में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश 
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग ने रविवार को जयपुर, झालावाड़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, जोधपुर, अजमेर, अलवर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, नागौर, पाली और भीलवाड़ा में बारिश का अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में आंधी चलने की चेतावनी दी गई है. राजस्थान में अगले चार से पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है.

महाराष्ट्र में रेड अलर्ट 
महाराष्ट्र में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. नागपुर, गोंदिया, अमरावती, वाशिम, यवतमाल और हिंगोली में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी है. मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जहां पहले से ही कई जगहों पर जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं.

 

Read more!

RECOMMENDED