Advertisement

Weather Update, 5 September 2026: दिल्ली में आज सुबह देखने को मिली हल्की बारिश... IMD का अलर्ट, कई राज्यों में देखने को मिलेगी गरज-चमक भी... जानें अपने राज्य का मौसम का हाल

Weather Update, 5 September 2026: दिल्ली में तेज रफ्तार हवाओं के साथ देखने को मिल सकती है बारिश. वो वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश से भूस्खलन का रहेगा खतरा बना. जानें किन राज्यों के लिए जारी किया गया है अलर्ट.

Weather Update, 5 September 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:30 AM IST

सितंबर में भी देश के कई हिस्सों में मानसून अभी भी एक्टिव है. दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने 5 सितंबर को भी कई जगहों पर बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है. कुछ इलाकों में बिजली के चमकने के साथ भारी बारिश हो सकती है.

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में 5 सितंबर को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद कम है. आसमान में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं. सुबह से दोपहर तक कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा कुछ इलाकों में बारिश और गरज-चमक का दौर देखने को मिल सकता है. तेज हवाएं भी चल सकती हैं. दिल्ली में तापमान करीब 24 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 5 सितंबर को बारिश की संभावना है. खासकर पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी है. नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गोरखपुर और प्रयागराज समेत कई इलाकों में मौसम खराब रह सकता है. बारिश के कारण कुछ जगहों पर जलभराव की परेशानी भी हो सकती है.

बिहार में भी बरसेंगे बादल

बिहार में 5 सितंबर को कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने राज्य में गरज-चमक और तेज हवाओं की भी चेतावनी दी है. पटना समेत कई जिलों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है. किसानों को खेतों में पानी जमा होने से फसलों को होने वाले नुकसान को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

राजस्थान और मध्य प्रदेश में ज्यादा बारिश

राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 5 सितंबर को बारिश का असर सबसे ज्यादा रहने की संभावना है. इन इलाकों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भरने की समस्या पैदा हो सकती है.

पहाड़ी राज्यों में भी सावधानी जरूरी

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है. बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा बना रहेगा. पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश के कारण सड़क बंद होने और भूस्खलन जैसी परेशानी हो सकती है. ऐसे में खराब मौसम के दौरान जरूरी होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है.

कई राज्यों में मानसून रहेगा सक्रिय

5 सितंबर को उत्तर भारत के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, कई जगहों पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर देखने को मिलेगा. लोगों को बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी जाती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement