Advertisement

7 August 2026 Weather Update: आंधी-तूफान और बारिश! आज 15 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, जमकर बरसेंगे बादल, पढ़ें दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक का वेदर अपडेट

Aaj ka Mausam, 7 August 2026: मॉनसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल तक बारिश हो रही है. कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हैं. मौसम विभाग ने 7 अगस्त 2026 को यूपी, बिहार, दिल्ली सहित 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई राज्यों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा  के झोंके चलेंगे. यहां आप पढ़ सकते हैं आपके यहां शुक्रवार को कैसा मौसम रहेगा?  

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 07 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:40 AM IST

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 7 अगस्त 2026 को यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान आंधी और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है. 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा  के झोंके चलेंगे.  मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल के तटों और दक्षिण-पश्चिम यूपी के ऊपर ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बने हुए हैं, जिसके प्रभाव से मौसम का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह बिगड़ गया है. इससे भारी बारिश हो रही है. दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत तक झमाझम बारिश हो रही है. कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में केरल तटीय और दक्षिणी अंदरूनी कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. उधर, उत्तर-पश्चिम और आस-पास के मध्य भारत के कई हिस्सों और पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में इस सप्ताह के ज्यादातर दिनों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट 
मौसम विभाग ने 7 अगस्त 2026 को 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. जिन राज्यों में शुक्रवार को आंधी-पानी की संभावना है, उनमें यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं. इसके अलावा कई अन्य राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश येलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है. इससे मौसम सुहावना हो गया है. मौसम विभाग ने 7 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को सुबह से ही ज्यादातर इलाकों में रुक-रुककर बारिश जारी है. 7 अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. 

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट
मौसम विभाग ने 7 अगस्त के यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, चंदौली, देवरिया, मिर्जापुर, सोनभद्र और गोरखपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. बारिश के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है. लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

बिहार में बारिश-तूफान की चेतावनी 
मौसम विभाग ने 7 अगस्त के बिहार के कई जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को पटना, गया, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, भागलपुर और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. बारिश के दौरान कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है. पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग 7 और 8 अगस्त को झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. रांची, बोकारो, सिमडेगा, जमेशदपुर, खूंटी, देवघर, हजारीबाग, पलामू और धनबाद में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement