Advertisement

Weather Update 8 July 2026: आज यूपी-बिहार सहित 13 राज्यों में तेज हवाओं संग होगी झमाझम बारिश, जानें दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य जगहों पर कैसा रहेगा मौसम और कब तक पूरे देश में सक्रिय हो जाएगा मॉनसून?

Monsoon Update: देश के कई राज्यों में मॉनसून आपना रौद्र रूप दिखा रहे है. मौसम विभाग ने 8 जुलाई को यूपी, बिहार, दिल्ली सहित 13 राज्यों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी. यहां आप जान सकते हैं बुधवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा?

Weather Update (Photo: PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:09 AM IST

देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मॉनसून को लेकर एक नया अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब तेजी पकड़ चुका है और अगले दो से तीन दिनों के अंदर इसके पूरे देश को कवर करने की संभावना है. 

मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून अमूमन 15 जुलाई के आसपास पूरे भारत को कवर करता है. यदि यह अगले दो से तीन दिनों में यह पूरे देश में फैल जाता है तो यह अपनी सामान्य तारीख से पहले ही पूरे देश में दस्तक दे देगा. आपको मालूम हो कि इस साल मॉनसून ने अपनी सामान्य तारीख 1 जून के मुकाबले 3 दिन की देरी से 4 जून 2026 को केरल में पहुंचा था. अब देश के कई राज्यों में मॉनसून आपना रौद्र रूप दिखा रहे है. मौसम विभाग ने 8 जुलाई को यूपी, बिहार, दिल्ली सहित 13 राज्यों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी. कुछ राज्यों में ओले गिरने, आकाशीय बिजली चमकने और वज्रपात होने की भी संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है. 

इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग ने 8 जुलाई को 13 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिन राज्यों में बुधवार को आंधी-पानी की संभावना है, उनमें दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश,जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और केरल शामिल हैं. 

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम 
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार से थम-थमकर बारिश हो रही है. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. मौसम सुहावना हो गया है. मौसम विभाग ने 8 जुलाई को भी दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है. आईएमडी ने दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं को लिए रेड अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-एनसीआर में 9 जुलाई को भी आंधी और बारिश की संभावना है. 10 और 11 जुलाई के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि दोपहर तक हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी. दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. 

यूपी के कई जिलों मे तेज हवाओं के साथ भारी बारशि की चेतावनी 
यूपी के कई जिलों में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 8 जुलाई को भी यूपी के कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. बुधवार को जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, मथुरा, कानपुर, झांसी, महोबा, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, हमीरपुर, ललितपुर, जालौन, अलीगढ़, ज्योतिबा फुले नगर और देवरिया शामिल है. बारिश के दौरान कई जगहों पर 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. बुधवार को को लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

बिहार में आज और कल झमाझम बारिश 
बिहार में भी मॉनसून पहुंच चुका है. मौसम विभाग ने 8 और 9 जुलाई को बिहार के कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. बुधवार और गुरुवार को जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें पटना, गया, कैमूर, बक्सर, सारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सिवान, वैशाली, मधुबनी, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, मुंगेर, खगड़िया, अररिया, किशनगंज और बेगूसराय शामिल हैं. बारिश के दौरान कई जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी. बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग ने 8 जुलाई को झारखंड में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. बुधवार को झारखंड़ की राजधानी रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, देवघर, पलामू, गढ़वा, दुमका, देवघर, लातेहार, खूंटी, सरायकेला, गोड्डा, रामगढ़, सिमडेगा, जामताड़ा और पाकुड़ में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. इस दौरान कई जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. 

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 8-10 जुलाई तक बारिश 
मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 8-10 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, चमोली और ऋषिकेश शामिल हैं. बुधवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभवाना है. हिमाचल प्रदेश के जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना है, उनमें शिमला, कुल्लू, ऊना, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, कांगड़ा,किन्नौर और चंबा शामिल हैं. मनाली में बुधवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement