Advertisement

Weather Update 9 August: रहें सतर्क! आज भी बिगड़ेगा मौसम, यूपी-बिहार सहित 15 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, पढ़ें अपने यहां का वेदर रिपोर्ट

Aaj Ka Mausam 9 August 2026: देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 9 अगस्त 2026 को दिल्ली, यूपी, बिहार सहित 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. यहां आप जान सकते हैं रविवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा?

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:17 AM IST

देश में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अभी आंधी-पानी का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने 9 अगस्त को उत्तर भारत, मध्य भारत से लेकर पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. कई राज्यों में बारिश के दौरान हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है. मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित 15 राज्यों में  भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है.

इन राज्यों में आज आंधी-पानी का अलर्ट
मौसम विभाग ने 9 अगस्त को जिन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं. 

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम 
देश की राजधानी में दिल्ली और एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से रह-रहकर बारिश हो रही है. इससे मौसम सुहावना हो गया है. मौसम विभाग ने 9 अगस्त को भी दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. रविवार को सुबह से ही आसमान में बादलों ने अपना डेरा जमा रखा है. कभी भी बारिश शुरू हो सकती है.

यूपी में आंधी-बारिश की चेतावनी 
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 9 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में आंधी और पानी की संभावना व्यक्त की है. जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, हापुड़, नोएडा, मथुरा, आगरा, बुलंदशहर, अलीगढ़, झांसी, इटावा, फिरोजाबाद, कानपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया, बांदा, गोरखपुर और देवरिया शामिल हैं. बारिश के दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री  सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

बिहार में कैसा रहेगा मौसम 
बिहार में भी पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 9 अगस्त को भी बिहार के कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. रविवार को जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें पटना, गया, कैमूर, बक्सर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, नवादा, भागलपुर, बांका, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, नालंदा, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सुपौल, कटिहार, बेगूसराय और सहरसा शामिल हैं. पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

झारखंड में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी 
मौसम विभाग ने 9 और 10 अगस्त को झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. रविवार और सोमवार को जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें रांची, जमेशदपुर, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, पलामू, खूंटी और दुमका शामिल हैं. रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बारिश 
मौसम विभाग के मुताबिक 9 अगस्त को पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बारिश होने की संभावना है. रविवार को पंजाब के अमृतसर, चंडीगढ़, मोहाली, पटियाला, संगरूर, होशियारपुर, बठिंडा, कपूरथला, बरनाला में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है. उधर, राजस्थान के जयपुर, अजमेर, उदयपुर, जैसलमेर, झुंझुनू, सीकर, चूरू, कोटा, जालोर, भरतपुर, टोंक, दौसा और अलवर में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट है. मध्य प्रदेश में भोपाल, कटनी, जबलपुर, विदिशा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, रीवा, इंदौर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, सिवनी, भिंड और छतरपुर में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी है.


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement