Advertisement

Weather Update: राजधानी ने ठंड के मामले में उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़ा, दिल्ली में AQI का स्तर 350 पार

दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. साथ ही उत्तर प्रदेश में भी ठंड का न्यूनतम तापमान काफी नीछे है.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 8:58 AM IST

राजधानी पिछले कई दिन से लगातार खराब वायु गुणवत्ता से जूझ रही है. करीब 18 जगह एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया है. वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि 29 नवंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. वहीं, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा.

देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है. CPCB के द्वारा जारी किए गए आंकड़ो से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि राजधानी में 29 नवंबर की सुबर AQI का स्तर कितना गंभीर था.

दिल्ली के सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाकों की बात करें, जहां एक्यूआई सबसे ज्यादा है. तो उनमें नरेला 389, नेहरू नहर 383, आर.के पुरम 365, द्वारका सेक्टर 8 में 365, रोहिणी 362 और आनंद विहार 350 के साथ शामिल है.

उत्तर प्रदेश में तापमान का हाल
उत्तर प्रदेश में 29 नवंबर को मौसम शुष्क रह सकता है. इस दौरान सुबह के समय कई जिलों में कोहरा छाने की संभावना जताई गई है. वहीं अगले महीने की शुरुआत भी मौसम साफ रहने के साथ हो सकती है. उत्तर प्रदेश में कानपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़,आगरा, बुलंदशहर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर, फतेहगढ़, हरदोई आदि जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है.

बिहार में चल सकती है शीतलहर
बिहार में 29 नवंबर से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, गया और नवादा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. वहीं, सीमांचल के जिले में सुबह के समय 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

राजस्थान में भी बरस सकते हैं मेघा
मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. मछुआरों को समुद्र किनारे से दूर रहने की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि, राजस्थान में दूसरे कारणों से बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement