Advertisement

Weather Update: नए साल में बढ़ेगा कोहरे और शीत लहर का प्रकोप, तापमान में गिरावट की संभावना

Weather Forecast: दिल्ली एनसीआर में बुधवार से कोहरे और शीत लहर से थोड़ी राहत मिली है. लेकिन शुक्रवार से दोबारा शीत लहर और घने कोहरे की स्थिति रहेगी और यह नए साल की शुरुआत तक जारी रहेगी.

Delhi Weather
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 29 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST
  • दो दिनों से कम हुआ है कोहरा
  • नए साल में चलेगी शीत लहर

उत्तर भारत को भीषण शीत लहर की स्थिति से अभी राहत मिली है लेकिन यह बहुत अधिक समय तक नहीं रहने वाली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को कहा कि कश्मीर में शीतलहर की स्थिति तेज हो गई है क्योंकि घाटी में पारा गिर गया है और फ्रीजिंग पॉइंट से कई डिग्री नीचे आ गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि जनवरी का महीना और सर्द होगा।

कम हुआ है कोहरा 
इस बीच, उत्तर भारत में कोहरे की अवधि और तीव्रता में काफी कमी आई है. आईएमडी के मुताबिक, कोहरे की अवधि, तीव्रता और इसके द्वारा कवर किए गए क्षेत्र बुधवार सुबह से एनसीआर दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में काफी कम हो गए हैं. हालांकि, अनुमान है कि राष्ट्रीय राजधानी, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के हवाईअड्डों पर हल्का कोहरा छाया हुआ है जबकि पठानकोट, जम्मू और अमृतसर में आज भी घना कोहरा छाया रहेगा. 

अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है. वहीं, पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.

यहां जानें अपने शहर के मौसम का हाल

नए साल में फिर से चलेंगी सर्द हवाएं
अगले 3 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. हालांकि, इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है. 29 दिसंबर को पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है. वहीं, 01 और 02 जनवरी, 2023 को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति रहेगी. 

उत्तराखंड, पंजाब और बिहार के कुछ इलाकों के साथ-साथ, उत्तरी उत्तर प्रदेश और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाने की संभावना है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement