Advertisement

Aaj Ka Mausam 27 June 2026: दिल्ली-एनसीआर में फिर खराब हो सकता है मौसम, यूपी-बिहार में होगी बारिश, कहां तक पहुंचा मॉनसून, जानें IMD का क्या है अपडेट 

Weather Update: यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक मौसम का मिजाज बदल चुका है. मॉनसून भी कई राज्यों तक दस्तक दे रहा है. मौसम विभाग ने 27 जून को 16 राज्यों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. यहां आप जान सकते हैं शनिवार को कहां व कैसा मौसम रहेगा और मॉनसून अभी तक कहां पहुंचा है?  

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:04 AM IST

Monsoon Update: बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. मॉनसून आगे बढ़ रहा है. जल्द ही पूरे देश में मॉनसून के पहुंची की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 27 जून दिन शनिवार को यूपी, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, गुजरात सहित 16 राज्यों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. इस दौरान कई राज्यों में ओले गिरने और वज्रपात होने की संभावना है. कई राज्यों में 60 से 70 KM प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी. मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून गुजरात से लेकर बिहार के कुछ क्षेत्रों तक पहुंच चुका है. अगले तीन से चार दिनों में मॉनसून उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में दस्तक देगा और आगे बढ़ेगा.

शनिवार को इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग ने 27 जून को 16 राज्यों में बारिश, आंधी और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है. जिन राज्यों में शनिवार को बारिश होने की संभावना है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, असम, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल शामिल हैं.

कहां तक पहुंचा मॉनसून
मौसम विभाग के मुताबिक 26 जून तक मॉनसून की उत्तरी रेखा सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टेनगंज और मोतिहारी से होकर गुजर रही है. अगले तीन से चार दिनों में मॉनसून के पूरे गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, यूपी और उत्तराखंड के बचे या कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

दिल्ली-NCR में कब पहुंचेगा मॉनसून
दिल्ली-एनसीआर के लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं. लोगों को बारिश होने से गर्मी से राहत मिलने वाली है, लेकिन मॉनसून का इंतजार अभी और कुछ दिन करना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने पहले जहां 27 जून तक दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून के प्रवेश की संभावना जताई थी, लेकिन अब इसके जुलाई के पहले सप्ताह में दिल्ली-एनसीआर पहुंचने की उम्मीद है. हालांकि इस दौरान प्री-मॉनसून गतिविधियां लगातार बनी रहेंगी, जिससे दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कई दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. 27 जून को बारिश का अनुमान है. 28 जून को तेज हवा चल सकती है. 29 जून को और 30 जून को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. 1 जुलाई को झमाझम बारिश हो सकती है.

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-पानी की चेतावनी 
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 27 जून से 1 जुलाई तक आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है. जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें लखनऊ, नोएडा, मेरठ, वाराणसी, कानपुर, मऊ, बलिया, प्रयागराज, बरेली, हाथरस, हराइच, गोरखपुर, संत कबीर नगर, फुरसतगंज, फतेहपुर, झांसी और औरैया शामिल हैं. इन जिलों में 27 से 1 जुलाई 2026 तक रुक-रुककर बारिश जारी रहेगी.

बिहार में कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में 27 जून से 2 जुलाई 2026 तक आंधी और बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. बिहार के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें पटना, गया, कैमूर, बक्सर, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर, बांका, खगड़िया, गोपालगंज, सारण, सिवान, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतमढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, समस्तीपुर, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, भोजपुर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद शामिल हैं. इन जिलों में 28 जून और 29 जून को भारी बारिश होगी. इसके बाद 2 जुलाई तक बारिश का क्रम रुक-रुककर जारी रहेगा. इससे बिहार के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement