Advertisement

मुंबई में 3 घंटे में होगी भारी बारिश, दिल्ली और यूपी में आज कैसे रहेगा मौसम, जानें

24 जून को मुंबई में भारी बारिश हो सकती है. जबकि यूपी में कुछ जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी सकती हैं. हालांकि ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहेगा. बिहार में गया, भोजपुर, सिवान, सारण जैसे जिलों में तूफान का अलर्ट है.

Weather Updates
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:44 AM IST

देश के कई राज्यों में 24 जून यानी बुधवार को मौसम का मिजाज बदलेगा. कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने मुंबई में अगले 3 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. कई राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं. यूपी और बिहार में भी आने वाले 3-4 दिनों में बारिश की संभावना है.

मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी-
मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई और पालघर में अगले 3 घंटे में भारी बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के हवाएं चल सकती हैं.

मंगलवार को भी कई जगहों पर बारिश हुई. जिसमें सड़कों पर जमभराव की समस्या हो गई. बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि इस जलभराव से कोई गाड़ी ना गुजरे, इसकी कोशिश कर रहे हैं. 23 जून की सुबह 8 बजे से 24 जून की सुबह एक बजे तक शहर में 71 एमएम बारिश हुई है. 

गुजरात में कैसा रहेगा मौसम-
गुजरात में मौसम विभाग ने अगले 2-3 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इस दौरान भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. जबकि छोटा उदेपुर, डांग, जूनागढ़, नर्मदा, राजकोट, तापी में 15 एमएम प्रति घंटे बारिश हो सकती है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम-
मौसम विभाग के मुताबिक 24 जून को दिल्ली में भारी बारिश के साथ तूफान आ सकता है. इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. बारिश से गर्मी से राहत मिल सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 

यूपी में कैसा रहेगा मौसम-
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद जैसे जिलों में बारिश हो सकती है. इस दौरान 80 से 90 किमी प्रति घंटे रफ्तार से हवाएं चल सकती है. उत्तर प्रदेश के आगरा और फिरोजाबाद में 2-3 घंटे में बारिश हो सकती है.

बिहार में बारिश की चेतावनी-
बिहार के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है. गया, भोजपुर, सिवान, सारण, मधुबनी, पूर्णिया, सुपौल, किशनगंज, अररिया में भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान 50-55 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.


भभुआ और रोहतास जिले के कुछ हिस्सों में अगले 2-3 घंटे में बारिश हो सकती है. जबकि 50-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम-
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के चुरू, झुंझुनू, सीकर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जगहों पर मध्य बारिश हो सकती है. इसके साथ  ही हवाएं 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. 

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement