देश में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप है और इस महीने में ही रिकॉर्ड तोड़ पारा दर्ज किया जा रहा है. उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्से भट्टी की तरह तप रहे हैं. पारा 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. IMD की मानें एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है. लेकिन ये राहत थोड़े समय के लिए है. ऐसे में सावधानी की ही सलाह है.
जेठ सा तप रहा वैशाख-
सचमुच महीना वैशाख का है, लेकिन तप जेठ की तरह रहा है. इस बार अप्रैल यानी वैशाख के महीने में जेठ यानी मई-जून की गर्मी से सामना हो रहा है. सच में जिस तरह इस महीने में भीषण प्रचंड नौतपा वाली गर्मी पड़ रही है. देश में इस महीने ने गर्मी के पिछले कई दशकों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. इस बार अप्रैल का महीना पिछले 4 सालों में सबसे गर्म रहा है.
रिकॉर्ड तोड़ गर्मी-
उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बांदा 47.6°C तापमान के साथ पिछले 24 घंटों में दुनिया का सबसे गर्म शहर रहा. वहीं, राजस्थान के जैसलमेर में 46.6°C तापमान दर्ज हुआ. जबकि इस साल 45 बार देश के अलग-अलग वेदर स्टेशनों पर तापमान 45°C से ऊपर दर्ज हुआ. ये 2022 के बाद सबसे ज्यादा है. पिछले साल 56 बार ऐसा हुआ था. मतलब ये कि इस बार अप्रैल का महीना पिछले 4 साल में सबसे गर्म रहा है. मध्य प्रदेश के खजुराहो में पारा 46°C पहुंच गया, जो पिछले 10 साल के दौरान सबसे ज्यादा है. इससे पहले एक दशक में यहां इतना तापमान दर्ज नहीं हुआ. जैसलमेर और खजुराहो के अलावा देश के कुल 6 शहरों में पारा 46°C या उससे पार रहा. इनमें बाड़मेर 46.4°C, वर्धा 46.5°C, अमरावती 46.6°C और अकोला 46.3°C तापमान के साथ शामिल है.
कैसे काम करेगी हीट स्ट्रोक यूनिट?
देश में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट शुरू करने और हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं. चलिए बताते हैं कि हीट स्ट्रोक यूनिट कैसे काम करती है?
अगले 2 दिन में कैस रहेगा मौसम?
29 अप्रैल से 12 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट है. जिनमें एमपी, राजस्थान, गुजरात, यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र शामिल हैं. असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में ओले, बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाले तूफान की संभावना है. तो 30 अप्रैल से ओडिशा के कुछ इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा. हालांकि छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी, ओले गिरने का अनुमान है तो एमपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली में बिजली और आंधी की संभावना है. वहीं बिहार, राजस्थान, यूपी, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.
बारिश का असर ज्यादातर हिमालयी राज्यों या आसपास के इलाकों में रहेगा. लेकिन फिर मई की शुरुआत में गर्मी अपना असर दोबारा दिखाना शुरु कर सकती है. ऐसे में गर्मी से युद्ध की तैयारी पूरी है और गर्मी के विरुद्ध सबके लिए सावधानी बरतना बेहद जरुरी है.
ये भी पढ़ें: