Advertisement

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojna: महिलाएं होगीं आत्मनिर्भर, शुरू कर सकेंगी खुद का रोजगार... जाने कैसे करें योजना के लिए आवेदन

बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की है. इसके तहत हर परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए ₹2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलेगी. पहली किस्त के रूप में महिलाओं को सितंबर से ₹10,000 मिलेंगे.

Nitish Kumar
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 31 अगस्त 2025,
  • अपडेटेड 6:43 AM IST

बिहार में लगातार नई योजनाओं की घोषणाओं के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक अहम पहल की है. राज्य कैबिनेट की बैठक में "मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना" को मंजूरी दे दी गई है. इस योजना के तहत राज्य के हर परिवार की एक महिला को अपना रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी.

योजना की खास बातें

  • प्रत्येक परिवार की एक महिला को पहली किस्त के रूप में ₹10,000 की राशि दी जाएगी.
  • रोजगार की प्रगति का छह महीने बाद मूल्यांकन किया जाएगा.
  • जरूरत पड़ने पर सरकार द्वारा महिला को कुल मिलाकर ₹2 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जाएगी.
  • यह राशि सीधे आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाएगी.
  • योजना की जिम्मेदारी ग्रामीण विकास विभाग को सौंपी गई है, जबकि नगर विकास एवं आवास विभाग भी सहयोग करेगा.

कब से मिलेगा लाभ?
सरकार की योजना है कि सितंबर माह से पहली किस्त का पैसा महिलाओं के खातों में ट्रांसफर होना शुरू हो जाएगा. आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी. इच्छुक महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी और उन्हें यह भी बताना होगा कि वे किस तरह का रोजगार शुरू करना चाहती हैं.

कौन ले सकता है लाभ?

  • महिला का बिहार की नागरिक होना अनिवार्य है.
  • एक परिवार से केवल एक महिला को योजना का लाभ मिलेगा.
  • केवल मान्य और अनुमत रोजगार कार्यों के लिए ही पैसा उपलब्ध कराया जाएगा.

इस योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना चाहती है और साथ ही उनके उत्पादों की बिक्री के लिए गांवों से लेकर शहरों तक हाट-बाजार भी विकसित करने की योजना बनाई गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement