गर्मी का मौसम चल रहा है. ऐसे में गर्मी का असर भी बढ़ रहा है. भारत में ये गर्मी लंबी और खतरनाक भी होती है. कई इलाकों में हीटवेव भी चलती है. इसका असर सेहत के साथ आर्थिक क्षेत्र में भी पड़ता है. तेज तापमान के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है. इससे अनचाहा खर्च बढ़ जाता है. इसकी वजह से भारत में भी हीट इंश्योरेंस की चर्चा हो रही है.
क्या है हीट इंश्योरेंस?
गर्मी के मौसम में सेहत को लेकर चिंता बढ़ जाती है. अगर अस्पताल पहुंच गए तो आर्थिक जोखिम भी बढ़ जाता है. इस जोखिम से राहत के लिए हीट इंश्योरेंस की जरूरत होती है. भारत में हीट इंश्योरेंस का कॉन्सेप्ट खूब चर्चा में है. इसमें इंश्योरेंस के तहत अगर तापमान एक सीमा के पार चला जाता है और आपको उससे नुकसान होता है तो इसके इंश्योरेंस के तहत उसका कवर मिलता है. इसका मतलब है कि ये एक वित्तीय सुरक्षा कवच है, जो ज्यादा गर्मी या हीटवेव की हालत में आर्थिक मदद देता है.
बाकी हेल्थ इंश्योरेंस से कैसे अलग है हीट इंश्योरेंस?
हीट इंश्योरेंस आम हेल्थ इंश्योरेंस से काफी अलग है. आम हेल्थ बीमा के तहत अस्पताल में भर्ती होने पर क्लेम मिलता है. जबकि हीट इंश्योरेंस पैरामीट्रिक मॉडल पर काम करता है. अगर किसी क्षेत्र में तापमान एक तय सीमा से ऊपर चला जाए और कुछ दिनों तक बना रहे तो आपको कवर मिल सकता है.
हीट इंश्योरेंस की क्यों है जरूरत?
भारत में गर्मी लगातार बढ़ रही है. पिछले कुछ सालों से कई हिस्सों में रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ रही है. जिसका असर सेहत पर भी पड़ रहा है. ज्यादा गर्मी या हीटवेव से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
किसके लिए ज्यादा फायदेमंद?
हीट इंश्योरेंस का फायदा कोई भी उठा सकता है. हालांकि कुछ ऐसे लोग हैं, जो ज्यादातर धूप और गर्मी में काम करते हैं, उनके लिए ये काफी फायदेमंद है. चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं.
हीट इंश्योरेंस में क्या कवर होता है?
हीट इंश्योरेंस के तहत हीटवेव के असर वाली चीजें कवर होती है. हालांकि अलग-अलग कंपनियों की पॉलिसी में अलग-अलग सुविधाएं हैं. लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं, जो कॉमन हैं. चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं.
इंश्योरेंस के लिए कितना खर्च करना पड़ेगा पैसा?
हीट इंश्योरेंस कराने के लिए ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना पड़ता है. हीट प्रोटेक्शन प्लान कुछ सौ रुपए सालाना से शुरू हो सकते हैं. हालांकि ज्यादा जोखिम वाले काम करने वालों के लिए प्रीमियम ज्यादा हो सकता है. इसके साथ ही बीमा अवधि, जोखिम स्तर के आधार पर प्रीमियम अलग-अलग हो सकती है.
पॉलिसी खरीदते समय किन चीजों का ध्यान रखें?
अगर आप हीट इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखना होगा. चलिए उसके बारे में बताते हैं.
ये भी पढ़ें: