अमेरिका-इजराइल VS ईरान युद्ध के चलते एलपीजी सप्लाई का संकट पैदा हो गया है. देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं. इस बीच मंगलवार देर रात एक खबर आई थी कि गैस सिलेंडर की बुकिंग के नियम फिर से बदल दिए गए हैं. इस खबर में कहा जा रहा था कि डबल सिलेंडर वाले उपभोक्ता 35 दिन में ही बुकिंग कर पाएंगे, जबकि सिंगल सिलेंडर वालों के लिए 25 दिन और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए 45 दिन का नियम लागू होगा. इन खबरों से लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई थी.
हालांकि, सरकार ने अब इन सभी खबरों पर स्पष्टीकरण दे दिया है. Press Information Bureau (पीआईबी) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बताया कि एलपीजी बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
सरकार के अनुसार, फिलहाल सिलेंडर बुकिंग के लिए पहले से लागू नियम ही लागू रहेंगे. शहरी इलाकों में उपभोक्ताओं के लिए 25 दिन का गैप लागू रहेगा. यानी एक बार सिलेंडर लेने के बाद अगली बुकिंग 25 दिन बाद ही की जा सकती है. उधर, ग्रामीण इलाकों के लिए यह अवधि 45 दिन तय की गई है. गांवों में सिंगल या डबल सिलेंडर हो सभी के लिए 45 दिन का नियम समान रूप से लागू रहेगा. पीआईबी ने यह भी स्पष्ट किया कि डबल सिलेंडर या उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए अलग-अलग नए नियम लागू होने की खबरें पूरी तरह गलत हैं.
सरकार ने की लोगों से अपील
सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. घबराकर गैस सिलेंडर की बुकिंग न करें. पैनिक बुकिंग से सप्लाई चेन पर अनावश्यक दबाव बढ़ सकता है. सरकार ने फिर दोहराया है कि देश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और किसी भी तरह की कमी की स्थिति नहीं है.
कैसे करें गैस सिलेंडर बुक
मिस्ड कॉल सर्विस: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से अपने प्रोवाइडर को मिस्ड कॉल करें.
1. HP Gas: 94936 02222
2. इंडेक्स: 8454955555
3. भारत गैस: 7715012345
WhatsApp बुकिंग: अपने प्रोवाइडर के WhatsApp नंबर पर "Hi" या "Book" लिखकर भेजें.
1. इंडेक्स: 7588888824
2. HP Gas: 9222201122
3. भारत गैस: 1800224344
IVRS/SMS: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ऑपरेटर के डेडिकेटेड IVRS नंबर पर कॉल करें.
1. इंडेक्स: 7718955555
2. HP Gas: 88888 23456
ऑनलाइन/मोबाइल ऐप्स: इंडियनऑयल ONE, HP Pay, या भारत गैस ऐप्स का इस्तेमाल करें. आप 'बुक अ सिलेंडर' सेक्शन में Paytm, PhonePe, या Amazon जैसे ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
ऑफिशियल वेबसाइट्स
1. इंडिया: cx.indianoil.in
2. HP गैस: myhpgas.in
3. भारत गैस: ebiz.bharatpetroleum.in