Aadhaar Card खो गया? घबराने की जरूरत नहीं, ऐसे मिनटों में करें रिकवर... जानें कैसे

Aadhaar Card का सिर्फ फिजिकल कॉपी खोने का मतलब यह नहीं है कि आपकी जानकारी खतरे में है. आपकी सभी बायोमेट्रिक और पर्सनल डिटेल्स सुरक्षित रहती हैं. अगर आपका मोबाइल नंबर Aadhaar से लिंक है, तो आप आसानी से e-Aadhaar डाउनलोड कर सकते हैं.

What to do if you lose your Aadhaar card
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:27 PM IST

आज के समय में Aadhaar Card हर नागरिक के लिए एक जरूरी पहचान दस्तावेज बन चुका है. बैंकिंग सेवाओं से लेकर सरकारी योजनाओं और मोबाइल कनेक्शन तक, हर जगह इसकी आवश्यकता होती है. ऐसे में अगर आपका Aadhaar Card खो जाए तो चिंता होना स्वाभाविक है. लेकिन अच्छी बात यह है कि इसे दोबारा पाना अब बेहद आसान हो गया है. आप कुछ आसान ऑनलाइन स्टेप्स को फॉलो करके अपना Aadhaar Card फिर से डाउनलोड कर सकते हैं.

Aadhaar खोने पर क्या करें?
Aadhaar Card का सिर्फ फिजिकल कॉपी खोने का मतलब यह नहीं है कि आपकी जानकारी खतरे में है. आपकी सभी बायोमेट्रिक और पर्सनल डिटेल्स सुरक्षित रहती हैं. अगर आपका मोबाइल नंबर Aadhaar से लिंक है, तो आप आसानी से e-Aadhaar डाउनलोड कर सकते हैं.

अगर आपको अपना Aadhaar नंबर याद नहीं है, तो आप इसे ऑनलाइन वापस पा सकते हैं. इसके लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और 'Retrieve Lost or Forgotten EID/UID' विकल्प चुनें. यहां आपको अपना नाम, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी. OTP वेरिफिकेशन के बाद आपका Aadhaar नंबर SMS के जरिए आपके मोबाइल पर भेज दिया जाएगा.

e-Aadhaar कैसे डाउनलोड करें
Aadhaar नंबर मिलने के बाद UIDAI वेबसाइट पर 'Download Aadhaar' विकल्प पर क्लिक करें. यहां Aadhaar नंबर डालें और यह चुनें कि आप सामान्य Aadhaar डाउनलोड करना चाहते हैं या Masked Aadhaar. इसके बाद OTP डालकर वेरिफिकेशन करें. वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आप Aadhaar की PDF डाउनलोड कर सकते हैं. इस PDF को खोलने के लिए पासवर्ड आपके नाम के पहले चार बड़े अक्षर और जन्म वर्ष होता है.

मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो क्या करें?
अगर आपका मोबाइल नंबर Aadhaar से लिंक नहीं है, तो आपको नजदीकी Aadhaar Seva Kendra या Enrollment Centre जाना होगा. वहां आप अपनी पहचान सत्यापित करके मोबाइल नंबर लिंक करा सकते हैं. ध्यान रखें कि हमेशा Aadhaar की सॉफ्ट कॉपी अपने फोन या ईमेल में सुरक्षित रखें. Aadhaar नंबर को सार्वजनिक रूप से साझा करने से बचें. जहां जरूरी न हो, वहां Masked Aadhaar का ही उपयोग करें.
ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED