Viral Video: बैंक ने नहीं समझी बुजुर्ग महिला की परेशानी.. तो पोते ने दादी को रेहड़ी पर बैठाया और पहुंचा बैंक, वीडियो हुआ वायरल

फर्रुखाबाद में एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक पोता अपनी दादी को रेहड़ी पर बैंक लेकर जा रहा है. लेकिन मामला सामने आते ही लोग बैंक के ऊपर सवाल उठा रहे हैं.

दादी को रेहड़ी पर ले जाता युवक
gnttv.com
  • फर्रुखाबाद,
  • 07 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:22 PM IST

फर्रुखाबाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है. दरअसल यह वीडियो बीते शुक्रवार का बताया जा रहा है. इस वीडियो में एक पोते की दादी के प्रति जिम्मेदारी और प्यार साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. वीडियो में वह दादी को रेहड़ी पर बैठा बैंक लेकर जा रहा है. साथ ही इस तपती धूप में दादी के लिए छांव का इंतजाम भी किया है.

क्या है वायरल वीडियो की कहानी?
दरअसल वीडियो में एक करीब 72 वर्षीय महिला रेहड़ी पर पेंशन निकालने के लिए बैंक जाती हुई दिखाई दे रही हैं. साथ ही धूप से बचने के लिए वह छाता भी लगाए हुए हैं. वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट भी बैंक के कर्मियों के लिए कर रहे है. 

वाइरल वीडियो की जानकारी प्राप्त करने पर मालूम हुआ कि फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ के मोहल्ला हाथी खान निवासी 73 वर्षीय किशन प्यारी के पति विद्युत निगम में नौकरी करते थे. सेवानिवृत होने के बाद उनकी पेंशन मिलना शुरू हुई. पति की मौत के बाद किशन प्यारी को अब उनकी पेंशन मिल रही है. 

बैंक कर्मियों ने नहीं सुना ग्राहक को
इन दिनों उनका कूल्हा टूटा हुआ है और बीमारी की हालत में है चलने में असमर्थ हैं ऐसे में पेंशन निकालने के लिए वह बैंक जाने में भी असमर्थ थी. किशन प्यारी के पोता मनु पाल ने बताया गुरुवार को वह बैंक गए और उन्होंने अपनी दादी की समस्या बताई. इस पर वहां के कर्मियों ने गलत तरीके से बात की. इस पर शुक्रवार को वह दादी को रेहड़ी पर लिटाकर ले गया. इस दौरान धूप से बचाव के लिए छाता का भी प्रयोग किया गया. किसी ने इसका वीडियो बनाकर अब सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. 

बैंक सिस्टम पर खड़े हो रहे सवाल?
लोग अब बैंक के सिस्टम को लेकर सवाल खड़ी कर रहे हैं लोगों का कहना है कि आरबीआई की गाइडलाइन है जिसमें कहा गया है कि अगर 70 वर्ष के ऊपर का कोई बुजुर्ग व्यक्ति है और बैंक आने में असमर्थ है. तो ऐसे में बैंक का कर्मचारी विशेष परिस्थिति में उसके घर जाकर बैंक की पूरी कार्रवाई कर सकता है उसे बैंक बुलाने की जरूरत नहीं हैस, लेकिन फतेहगढ़ में पीएनबी बैंक में बुजुर्ग महिला को बुलाया गया इसको लेकर लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं.

- फिरोज़ अली खान की रिपोर्ट

 

Read more!

RECOMMENDED