Advertisement

Geetika Srivastava: पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग की कमान संभालने वाली पहली महिला IFS अफसर गीतिका श्रीवास्तव के बारे में जानिए

पाकिस्तान में स्थित भारतीय उच्चायोग की कमान पहली बार कोई महिला अधिकारी संभालने जा रही हैं. भारत की ओर से ये जिम्मेदारी आईएफएस अधिकारी गीतिका श्रीवास्तव को दी गई है.

Geetika Srivastava
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 11:26 AM IST

आजादी के बाद पहली बार पाकिस्तान में भारत की मिशन प्रमुख एक महिला होंगी. साल 2005 बैच की भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी गीतिका श्रीवास्तव इस्लामाबाद में नई Chargé d'Affaires (CDA) होंगी. गीतिका वहां डॉ. एम सुरेश कुमार का स्थान लेंगी जिनके नई दिल्ली लौटने की संभावना है.

कौन है गीतिका श्रीवास्तव?
गीतिका श्रीवास्तव भारतीय विदेश सेवा की वर्ष 2005 बैच की अधिकारी हैं. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. वह वर्तमान में विदेश मंत्रालय के हिंद-प्रशांत प्रभाग में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं, जो आसियान, आईओआरए और अन्य के साथ भारत की बहुपक्षीय कूटनीति की देखभाल करता है. गीतिका काफी तेज तर्रार अधिकारी मानी जाती हैं. करियर का अधिकांश समय उन्होंने चीन में बिताया है. इससे पहले वे कोलकाता में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के तौर पर भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने विदेश मंत्रालय की आईओआर डिवीजन में भी डायरेक्टर के तोर पर काम किया है. 

भारत ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 रिमूव किया था. उस वक्त बौखलाए पाकिस्तान ने भारत से डिप्लोमैटिक संबंध खत्म कर दिए थे. तत्कालीन पीएम इमरान खान ने बिसारिया को पाकिस्तान छोड़ने की चेतावनी दे दी थी. इसके बाद उप उच्चायुक्त यह जिम्मेदारी निभा रहे थे. इसका असर भारत पाकिस्तान के बीच डिप्लोमैटिक संबंधों पर भी पड़ा था.

2019 से खाली है सीट
इस्लामाबाद और नई दिल्ली में भारतीय और पाकिस्तानी मिशनों का नेतृत्व अगस्त 2019 से उच्चायुक्तों ने नहीं किया है. ये सीट तभी से खाली है जब पाकिस्तान ने भारत सरकार द्वारा जम्मू और कश्मीर की विशेष स्थिति को खत्म करने के बाद राजनयिक संबंधों को कम करने का फैसला किया था. पाकिस्तान स्थित समूहों पर लगातार आतंकवादी हमलों के आरोप के बाद दोनों पक्षों के बीच संबंध अब तक के सबसे निचले स्तर पर हैं.

पाकिस्तान में भी नया प्रभारी
गीतिका श्रीवास्तव जल्द ही इस्लामाबाद में अपना कार्यभार संभालेंगी. पाकिस्तान सरकार ने साद वाराइच को, जो वर्तमान में विदेश मंत्रालय में अफगानिस्तान, ईरान और तुर्की डेस्क के महानिदेशक हैं को नई दिल्ली में नए प्रभारी के रूप में चुना है. पिछले पाकिस्तानी प्रभारी सलमान शरीफ को हाल ही में इस्लामाबाद वापस बुलाया गया था. लोगों ने कहा कि इस्लामाबाद में वर्तमान भारतीय प्रभारी सुरेश कुमार के जल्द ही नई दिल्ली लौटने की उम्मीद है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement