मणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है. युमनाम सिंह सूबे के नए मुख्यमंत्री होंगे. बीजेपी नेता युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर बीजेपी विधायक दल का लीडर चुन लिया गया है. सूबे में चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच पार्टी अपने नेतृत्व को मजबूत करने की कोशिश कर रही है.
कौन है युमनाम खेमचंद सिंह?
युमनाम खेमचंद सिंह बीजेपी के वरिष्ठ लीडर हैं. युमनाम दो बार के विधायक हैं. उन्होंने साल 2017 और साल 2022 विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए. युमनाम सिंह सिंगजामेई सीट से विधायक हैं. सूबे की राजधानी में उनकी मजबूत राजनीतिक पकड़ मानी जाती है.
मार्च 2017 में उनको मणिपुर विधानसभा का स्पीकर चुना गया था. वो इस पद पर 5 साल तक रहे. स्पीकर के तौर पर उनका कार्यकाल काफी अच्छा रहा. राजनीतिक तौर पर संवेदनशील दौर में सदन को सही तरीके से चलाने के लिए उनको जाना गया.
साल 2022 में कैबिनेट मंत्री बनाया गया-
साल 2022 विधानसभा चुनाव के बाद युमनाम सिंह को दूसरी बार बीरेन सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया. उनको नगर प्रशासन, आवास एवं शहरी विकास (MAHUD), ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई. इस दौरान उन्होंने शहरी प्रशासन सुधार, ग्रामीण विकास योजनाओं और शिक्षा क्षेत्र के प्रशासन में अहम भूमिका निभाई. युमनाम सिंह फरवरी 2025 में राष्ट्रपति शासन लागू होने तक कैबिनेट मंत्री के तौर पर काम करते रहे.
कितनी संपत्ति के मालिक हैं युमनाम?
युमनाम सिंह के पिता का नाम कालाचंद सिंह है. जबकि उनकी पत्नी का नाम जॉयबाला युमनाम है. जॉयमाल हाउस वाइफ हैं. युमनाम ने साल 1978 में हाई स्कूल पास किया था. उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला नहीं है.
साल 2022 विधानसभा चुनाव में दिए गए हलफनामे के मुताबिक उन्होंने साल 2022-21 में इनकम टैक्स भरा था. जिसमें उनकी कुल इनकम 13 लाख 39 हजार 590 रुपए थी. हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल चल संपत्ति एक करोड़ 71 लाख 32 हजार 611 रुपए की थी. जबकि उनकी पत्नी की कुल चल संपत्ति 7 लाख 8 हजार 294 रुपए की थी. युमनाम सिंह पर सरकारी बकाया 27 लाख 50 हजार एक सौ का कर्ज है. उन्होंने बैंकों और दूसरी फाइनेंशियल संस्थाओं से 31 लाख 49 हजार का लोन लिया है.
ये भी पढ़ें: