Advertisement

मैदानों में बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी... मई में क्यों मिल रहा सर्दी वाला मजा?

दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. इसके साथ ही पहाड़ों इलाकों में कई दिनों से बर्फबारी हो रही है. जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड के पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है. आखिर अचानक मई में सर्दी वाला मौसम क्यों हो गया है?

Weather
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:38 PM IST

मई की शुरूआत ठीक उसी तरह हुई है, जैसे अप्रैल की हुई थी. ठंडी-ठंडी हवा, बर्फबारी और बारिश की बूंदों से मई का आगाज हुआ. मगर लोगों को यकीन नहीं हो रहा और वो पूछ रहे हैं कि ऐसा मौसम मई कैसे हो सकता है? सवाल इसलिए भी, क्योंकि इस मौसम में ऐसा होना लगभग नामुमकिन माना जाता है. मगर जब कुदरत का जादू चलता है तो नामुमकिन भी मुमकिन में तब्दील हो जाता है. तभी तो मई में लू के थपेड़ों के बजाय बर्फ और बादल बरस रहे हैं. पहाड़ों पर इतनी बर्फ गिर चुकी है कि मई में जनवरी जैसा फील होने लगा है. 

दिल्ली में बारिश-
राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में तेज बारिश हुई. तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे. अब तेज बारिश हुई है. बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है.

मई में अचानक मौसम में बदलाव-
मई में लू के थपेड़ों के बजाय ठंडी फुहार है. बर्फबारी से पहाड़ गुलजार हैं. तो बारिश की बूंदों से मैदानी इलाके ठंडे हो गए हैं. ये देख हर कोई यही कह रहा है कि इस बार मौसम ने सच में जादू कर दिया. मई में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है. मतलब जब देशभर में गर्मी की उम्मीद थी, तब कुदरत ने सरप्राइज दे दिया. जिसके बाद ऐसे हसीन नजारों से लोगों का सामना हो रहा है. 

जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर बर्फबारी-
जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में इतनी बर्फ गिर चुकी है कि सड़क नजर नहीं आ रही. दूर तक बर्फ का सफेद कारपेट बिछा है. रोड के किनारों पर छोटे छोटे बर्फ के पहाड़ बन चुके हैं. सोनमर्ग में रूई के फाहों की तरह बर्फ गिर रही है. इतनी बर्फबारी हुई कि गाड़ियों के ऊपर मोटी परत जम गई. अमूमन ऐसा नजारा दिसंबर-जनवरी में दिखता है. गुरेज घाटी में बर्फबारी हुई.

बदरीनाथ से लेकर उत्तराकाशी तक बर्फबारी-
कुदरत का खूबसूरत नजारा चमोली में बदरीनाथ धाम में भी दिख रहा. यहां की ऊंची-ऊंची चोटियां चांदी सी चमक उठी हैं. बादलों से आसमान घिरा हुआ है और तेज हवा का शोर साफ सुनाई दे रहा. बदरी विशाल के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु बरसाती पहनकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. 

उत्तरकाशी के यमुनोत्री धाम में जमकर बर्फबारी हुई. आसमान से गिरती बर्फ के बीच यमुनोत्री धाम बेहद सुंदर नजर आया. दर्शन को पहुंचे भक्तों को यहां प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिला.

पहाड़ से मैदानों तक इसका असर है. ऐसे में कुछ दिन के लिए ही सही लोग गर्मी को भुलाकर मई में जनवरी वाला फील ले रहे हैं. 

मई का तीसरा हफ्ता भी राहत वाला रहेगा-
फिलहाल हाल ये है कि मई के सबसे ठंडे दिन चल रहे हैं. हालांकि कल से पारा बढ़ने की भविष्यवाणी की जा रही है. लेकिन अच्छी बात ये है कि 10 मई के आसपास एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है. जिससे पहाड़ी राज्यों में राहत की बरसात होना तय है. और उसका असर दिल्ली एनसीआर में देखने को मिल सकता है. मतलब एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह मई का तीसरा हफ्ता भी राहत वाला रह सकता है.

ये भी पढ़ें:

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement