पति को पत्नी ने घर में किया 'हाउस अरेस्ट'... चारपाई से बंधा शख्स, वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में आदमी चापराई बंधा दिख रहा है. शुरू में मामला नॉर्मल लगता है, लेकिन इस मामले की गंभीरता को समझिए.

वायरल वीडियो
gnttv.com
  • अलीगढ़ ,
  • 24 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:34 PM IST

अलीगढ़ के टप्पल थाना इलाके में स्थित हामिदपुर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक व्यक्ति के हाथ-पैर चारपाई से बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं. जानकारी करने पर पता चला कि यह वीडियो हामिदपुर गांव का ही है.

चारपाई से बंधे व्यक्ति की हुई पहचान
चारपाई पर बंधे हुए व्यक्ति की पहचान प्रदीप के रूप में हुई है. आरोप है कि प्रदीप को उसकी पत्नी ने चारपाई से बांध दिया. मामले की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है.

मां ने लगाए गंभीर आरोप
इस घटनाक्रम के बीच चारपाई से बंधे हुए व्यक्ति की मां सुमन ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के दौरान उन्होंने बताया कि उनके बेटे प्रदीप की पत्नी ने उसे चारपाई से बांधा है. उनका आरोप है कि बहू लगातार प्रदीप के साथ अत्याचार करती है.

मां का यह भी कहना है कि उसकी बहू अवैध असलहा अपने पास रखती है. उन्होंने आशंका जताई कि अब उसके बेटे को कहां गायब करा दिया गया है, यह केवल वही जानती है. सुमन के अनुसार, शादी को चार साल हो चुके हैं, लेकिन बहू लगातार इसी तरह के कृत्य कर परिवार को परेशान कर रही है. 

DSP ने दी मामले की आधिकारिक जानकारी
मामले पर जानकारी देते हुए DSP वरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना टप्पल क्षेत्र से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति को चारपाई से बंधा हुआ दिखाया गया है.

DSP के अनुसार, वीडियो की गहन जांच में सामने आया है कि चारपाई से बंधा व्यक्ति प्रदीप है, जो हामिदपुर गांव, थाना टप्पल का रहने वाला है. प्रदीप का अपनी पत्नी के साथ घरेलू बातों को लेकर अकसर विवाद होता रहता है.

पत्नी ने लगाए प्रत्यारो
DSP वरुण कुमार सिंह ने आगे बताया, पूछताछ में प्रदीप की पत्नी ने कहा है कि उसका पति आए-दिन शराब के नशे में धुत होकर आसपास के लोगों से झगड़ा करता है. इसी कारण उसने अपने पति को चारपाई से बांधा था.

पुलिस जांच जारी
पुलिस ने वीडियो की सत्यता को संज्ञान में लेते हुए प्रदीप की पत्नी को थाना टप्पल बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है. DSP के अनुसार, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.


(रिपोर्ट- मोहम्मद अकरम खान)

Read more!

RECOMMENDED