Advertisement

Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी पर पत्नी Sunita Kejriwal ने खड़े किए सवाल, वीडियो संदेश जारी कर कही ये बड़ी बातें

सुनीता केजरीवाल ने CBI द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर सवाल खड़े किए हैं. ऐसा पहली बार है जब इस तरह से उन्होंने वीडियो सन्देश जारी कर कार्रवाई पर सवाल खड़े किए.

Sunita Kejriwal (File Photo)
पंकज जैन
  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 3:42 PM IST
  • सुनीता केजरीवाल ने कही कई बातें
  • सुनीता ने कहा कि एमएसआर ने झूठा बयान दिया

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उनकी पत्नी ने सवाल खड़े किए हैं. सुनीता केजरीवाल ने वीडियो जारी कर ये सवाल पूछे हैं. इस वीडियो में सुनीता केजरीवाल ने कई सवाल पूछे हैं. उन्होंने पूछा कि क्या आपको पता है कि केजरीवाल को गिरफ्तार क्यों किया है?

साथ ही सुनीता केजरीवाल ने कहा, “17 सितंबर 2022 को सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलू रेड्डी के ठिकानों पर ईडी की रेड हुई. उनसे पूछा गया कि क्या वो कभी केजरीवाल से मिले हैं?”

सुनीता केजरीवाल ने कही ये बातें
सुनीता केजरीवाल ने कहा, "क्या आपको पता है केजरीवाल जी को गिरफ्तार क्यों किया गया है? केजरीवाल जी को एनडीए के एक सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलू रेड्डी (MSR) के बयान पर गिरफ्तार किया गया है. यह आंध्र प्रदेश से एनडीए के सांसद हैं. 17 सितंबर 2022 को MSR के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की रेड हुई. उनसे पूछा गया कि क्या वह कभी अरविंद केजरीवाल से मिले हैं? तो उन्होंने कहा हां मैं 16 मार्च 2021 को अरविंद केजरीवाल से दिल्ली सचिवालय में मिला था. मैं दिल्ली में एक फैमिली चैरिटेबल ट्रस्ट खोलना चाहता था इसके लिए दिल्ली के CM से जमीन के बारे में मिला था. केजरीवाल जी ने कहा लैंड LG के पास है आप आवेदन दे दीजिए हम देखते हैं. ED को MSR का जवाब पसंद नहीं आया, ED ने कुछ दिन बाद एमएसआर के बेटे राघव मगुंटा को गिरफ्तार कर लिया. MSR के फिर से बयान लिए गए लेकिन वह अपना पहले वाला बयान ही दोहराते रहे क्योंकि वही सच था और उनके बेटे राघव रेड्डी की जमानत खारिज होती रही."

आगे सुनीता केजरीवाल ने कहा, "इस दौरान सदमे से राघव की पत्नी यानि एमएसआर की पुत्रवधू ने आत्महत्या की कोशिश की और उनकी बूढ़ी मां बहुत बीमार हो गई. 17 जुलाई 2023 को MSR ने ED में अपना बयान बदल दिया. उन्होंने अब कहा कि 16 मार्च 2021 को मैं केजरीवाल जी से मिलने गया था. मुश्किल से चार-पांच मिनट मुलाकात हुई. वहीं पर 10-12 लोग बैठे हुए थे. अगर किसी को किसी से पैसे मांगने भी थे तो वह क्या किसी अजनबी से पहली मुलाकात में ही 10 से 12 लोगों के सामने इस तरह पैसे मांग लेगा? जाहिर है MSR के बेटे और परिवार को 5 महीने बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया. इसलिए उन्होंने अपने बेटे को बचाने के लिए झूठा बयान दिया और इस बयान को देने के बाद 2 दिन में ही MSR के बेटे को बेल मिल जाती है."

एमएसआर ने झूठा बयान दिया
सुनीता ने बेल पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन सब बयानों से एक बात साफ हो गई कि अपने बेटे को जेल से निकलवाने के लिए एमएसआर ने झूठा बयान दिया. अदालत ने भी केजरीवाल जी को जमाना देते हुए यही माना कि प्रवर्तन निदेशालय ने जमानत का लॉलीपॉप देकर बयान लिया बिना किसी सबूत के. आपके बेटे केजरीवाल जी को एक गहरे राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार बनाया गया है वह एक सामान्य पढ़े लिखे देशभक्ति और कट्टर ईमानदार व्यक्ति हैं.

सुनीता केजरीवाल ने जनता को कहा कि आगर आज आप उनके साथ खड़े नहीं हुई तो इस देश में पढ़े-लिखे ईमानदार लोग कभी राजनीति में नहीं आएंगे. क्या मोदी जी केजरीवाल जी के साथ ठीक कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने का आग्रह किया. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement