Advertisement

Women's Day Special : मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर करते हुए महिलाओं ने किया योग, अनोखे अंदाज में मनाया महिला दिवस

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर कर रही महिलाओं को योग करवाया और महिला दिवस को अनोखे तरीके से सेलब्रेट किया गया.

महिलाओं ने मुंबई लोकल ट्रेन में किया योगा
पारस दामा
  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 4:25 PM IST
  • आज मनाया जा रहा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
  • मुंबई लोकल ट्रेन में योगा कर मनाया महिला दिवस

हर साल 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है. महिला सशक्तिकरण के रूप में इस दिन को देखा जाता है. इस दिन दुनिया की महिलाओं की उपलब्धियों और राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्रों में अपने अधिकारों की लड़ाई में वे कितनी दूर आ गई हैं, इसका जश्न मनाया जाता है. 

भारत में भी भारतीय महिलाएं किसी से कम नहीं है. बदलते वक्त के साथ भारतीय महिलाओं ने अपने आप को बदला है. महिलाओं ने सामाजिक भ्रांतियों को तोड़ते हुए राजनीतिक, सांस्कृतिक, खेल, शिक्षा और व्यापार जैसे क्षेत्रों में अपनी अलग जगह बनाई है.  

लोकल ट्रेन में योगा कर मनाया गया महिला दिवस 

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है और पूरी दुनिया में आज धूम धाम से महिला दिवस मनाया जा रहा है. जहां मुंबई की बात करें तो यहां भी महिला दिवस की धूम है और महिला दिवस पर एक अलग तरीके से उसको मनाया जा रहा है. मुंबई की लाइफ़्लायन कहे जाने वाली लोकल ट्रेन में आज स्पेशल योगा सेशन रखा गया था. 

इस दौरान एक योगा टीचर ने लोकल ट्रेन में सफर कर रही महिलाओं को योग करवाया और महिला दिवस को अनोखे तरीके से सेलब्रेट किया गया. मुंबई के बोरिवली स्टेशन से ट्रेन में योगा शुरू किया गया था, जो मुंबई सेंट्रल तक लोकल ट्रेन में सफर कर रही महिलाओं ने किया.

ये भी पढ़ें: 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement