'वक्फ के नाम पर सपा-कांग्रेस के मुंह में फेविकोल क्यों लग जाता है?'... सीएम योगी आदित्यनाथ का सवाल

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वक्फ के नाम पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं के मुंह पर फेविकोल क्यों लग जाता है? क्यों इनका मुंह बंद हो जाता है? सीएम ने पूछा कि जब हिंदुओं पर गोली और लाठी चलाई जा रही थी, तब उनकी आस्था आहत नहीं हो रही थी. जब दुर्गा पूजा के पंडालों को रोका जाता था, तब क्या हिंदुओं की आस्था आहत नहीं होती थी?

CM Yogi Adityanath
समर्थ श्रीवास्तव
  • लखनऊ,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:44 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को जमकर कोसा. उन्होंने कहा कि जहां किसी राजेंद्र मौर्य जैसे गरीब व्यापारी के लिए दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बनाए जा सकते थे, जहां से वह अपनी प्रतिभा और कारीगरी का परिचय दुनिया को दे सकता था, वहां वक्फ के नाम पर जमीन पर कब्जा करवाकर कुछ चुनिंदा लोगों ने उसा वारा-न्यारा कर लिया. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बार भी इसके खिलाफ नहीं बोली. सीएम योगी ने सवाल पूछा कि वक्फ के नाम पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोगों के मुंह पर फेविकोल क्यों लग जाता है?

SIT की रिपोर्ट के आधार ट्र्स्ट ने कार्रवाई की- सीएम योगी
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर ट्र्स्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से SIT के गठन की बात की थी और मैंने कहा था कि SIT दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी. उन्होंने कहा कि अयोध्या में एसआईटी ने जो जांच की, प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर ट्रस्ट ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई. एफआईआर के आधार पर, जिनके खिलाफ साक्ष्य थे, उसके आधार पर कार्रवाई भी हुई है.

वक्फ के नाम पर इनके मुंह पर फेविकोल क्यों लग जाता है- सीएम योगी
सीएम योगी ने सवाल पूछा कि वक्फ के नाम पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोगों के मुंह पर फेविकोल क्यों लग जाता है? क्यों इनका मुंह बंद हो जाता है? उन्होंने कहा कि कैसे ये लोग हिंदुओं के धार्मिक स्थलों पर, हिंदुओं के द्वारा दिए गए पैसे का प्रयोग कब्रिस्तान की बाउंड्री के नाम पर करते थे, तब आस्था आहत नहीं हो रही थी? सीएम ने कहा कि जब ये इलीगल स्लाटर हाउस चलाते थे. गौमाता की हत्या करवाते थे, गौमाता को तस्करों के हाथों में बिकवाते थे, तब हिंदुओं की आस्था आहत नहीं हो रही थी. जब अयोध्या में राम भक्तों पर गोली और लाठी चलाते थे, तब हिंदुओं की आस्था आहत नहीं हो रही थी. 

सीएम योगी ने कहा कि जब इनके द्वारा भगवान राम और भगवान कृष्ण को काल्पनिक कहा जा रहा था, तब इनकी आस्था आहत नहीं हो रही थी.

कांग्रेस-समाजवादी पार्टी से सीएम योगी के सवाल-
सीएम योगी ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से, जब कांवड़ यात्रा को प्रतिबंधित करते थे, क्या तब हिंदुओं की आस्था आहत नहीं होती थी. जब इनके द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन पर रोक लगाई जाती थी, दुर्गा पूजा के पंडालों को रोका जाता था, तब क्या हिंदुओं की आस्था आहत नहीं होती थी?

जब किसी हिंदू पर्व के पहले दंगे और उपद्रव शुरू होते थे, तब हिंदुओं की आस्था आहत नहीं होती थी? क्या इसका जवाब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग देंगे? ये प्रश्न हममें से हर जागरूक नागरिक को इनसे करना चाहिए.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED