जोजिला टनल देश की सुरक्षा कवच में एक और अध्याय जुड़ने जैसा है. दुर्गम सरहदी इलाके लद्दाख को कश्मीर और बाकी देश से जोड़ने के लिए दो टनल बनाने का काम तेज़ी से जारी है. हिमालय को भारत का सुरक्षा प्रहरी बोला जाता है. लेकिन सर्दियों में भारी बर्फबारी के चलते उत्तरी सीमाओं में बसे कश्मीर और लद्दाख के सीमावर्ती इलाके कट जाते हैं. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि यहां बन रहा है एशिया का सबसे लंबा टनल, जोजिला टनल जिसका काम तेजी से चल रहा है. ये सुरंग ऐसी है जिससे मौसम की दुश्वारियां खत्म हो जाएंगी.. जोजिला टनल का निर्माण 11 हजार 578 फीट की ऊंचाई पर श्रीनगर-लेह नेशनल हाइवे-1 पर हो रहा है. 14.2 किलोमीटर लंबी जोजिला टनल का 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है.
The work of Asia's longest tunnel, the Zojila Tunnel is going on fast. 50 percent work of the 14.2 kilometer-long Zojila tunnel has been completed. Watch the video to know more.