कूनो नेशनल पार्क में चीता प्रोजेक्ट की सफलता का एक और प्रमाण सामने आया है. मादा चीता ज्वाला अपने चार शावकों के साथ खुले जंगल में स्वतंत्र रूप से विचरण कर रही है. पार्क प्रबंधन द्वारा जारी तस्वीर में ज्वाला और उसके शावक नदी में मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं. शावकों ने माँ के साथ चीतल का शिकार भी किया है, जो उनकी ट्रेनिंग का हिस्सा है. चीता मॉनीटरिंग टीम इन शावकों के व्यवहार का बारीकी से अध्ययन कर रही है, जिसके आधार पर अन्य शावकों को खुले जंगल में छोड़ने का निर्णय लिया जाएगा.