दिल्ली में कोरोना की खतरनाक स्पीड का दौर फिर शुरू हो गया है. अब जो आंकड़े आ रहे हैं वो उस खतरे से आगाह कर रहे हैं जिससे दिल्ली मार्च और अप्रैल में जूझी थी. दिल्ली में कोरोना की रफ्तार जोर पकड़ने लगी है. सिर्फ सोमवार को दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट के 63 नए मामले मिले और मंगलवार को कुल 496 केस सामने आए. फिलहाल दिल्ली में अबतक कुल ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 165 हो गई है. दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने 'येलो अलर्ट' प्लान लागू कर दिया है, जिसके तहत कुछ पाबंदियां लगा दी हैं. इस रिपोर्ट में जानें दिल्ली में कहां क्या पाबंदियां लगाई गईं.
496 new COVID cases were reported in Delhi on Tuesday. In view of rising COVID cases, Yellow alert has been issued in the national capital. Watch this video to know what will be allowed under the new COVID rules in Delhi.