रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित जैसलमेर के प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया. इस मंदिर को 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान हुए चमत्कार के लिए जाना जाता है, जब यहां गिरे पाकिस्तानी बम फटे नहीं थे. तभी से इस मंदिर को देश के सपूतों का 'सुरक्षा कवच' माना जाता है. रक्षा मंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश की सुख-शांति की कामना की और महादेव को जल भी अर्पित किया. अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने सेना के जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और उनके साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की. इस ऐतिहासिक मंदिर का प्रबंधन और पूजा-अर्चना सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा की जाती है.