महाविकास अघाड़ी(Mahavikas Aghadi) में सीट को लेकर खींचतान खुलकर सामने आ रही है. अघाड़ी के दलों के बीच कल मैराथन बैठक के बावजूद सीट बंटवारे का फाइनल फॉर्मूला सामने नहीं आ सका. खबर है कि विदर्भ और मुंबई की करीब 28 सीटें ऐसी हैं जहां दो या दो से अधिक दल अपना अपना दावा ठोंक रहे हैं. शिवसेना सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र कांग्रेस पर सवाल खड़े किए हैं और कहा है कि वो राहुल गांधी से बात करेंगे. वहीं कांग्रेस संजय राउत पर पलटवार कर रही है. जबकि महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग को लेकर चल रही खींचतान पर बीजेपी चुटकी ले रही है.